Skip to main content

ताजा खबर

“भारत के सबसे भरोसेमंद ओपनर….”- शिखर धवन के रिटायरमेंट पर विराट ने लिखी अपने दिल की बात

Shikhar Dhawan And Virat (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने शनिवार, 24 अगस्त को इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास लिया। धवन के रिटायरमेंट का ऐलान करते ही सभी लोग सोशल मीडिया पर उन्हें उनकी अगली पारी की शुरुआत करने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। धवन के रिटायरमेंट के एक दिन बार अब विराट कोहली ने उनके लिए भावुक पोस्ट लिखा है।

विराट कोहली ने धवन को भारत का सबसे भरोसेमंद ओपनर बताते हुए लिखा कि खेल के प्रति आपका जुनून, आपकी खेल भावना और आपकी खास मुस्कान हमेशा याद आएगी, लेकिन आपकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी। विराट का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस उस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

विराट कोहली ने शिखर धवन के लिए लिखी खास बात

विराट कोहली ने एक्स पर लिखा, ‘शिखर धवन अपने निडर डेब्यू से लेकर भारत के सबसे भरोसेमंद ओपनर बनने तक, आपने हमें अनगिनत यादें दी हैं। खेल के प्रति आपका जुनून, आपकी खेल भावना और आपकी खास मुस्कान हमेशा याद आएगी, लेकिन आपकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी। यादों, ना भूलने वाले प्रदर्शनों और हमेशा दिल से नेतृत्व करने के लिए धन्यवाद। मैदान से बाहर, आपकी अगली पारी के लिए शुभकामनाएं गब्बर!’

Shikhar @SDhawan25 from your fearless debut to becoming one of India’s most dependable openers, you’ve given us countless memories to cherish. Your passion for the game, your sportsmanship and your trademark smile will be missed, but your legacy lives on. Thank you for the…

— Virat Kohli (@imVkohli) August 25, 2024

शिखर धवन ने वीडियो किया था शेयर

धवन ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच वनडे फॉर्मेट में दिसंबर 2022 में खेला था, इसके बाद वह लगातार टीम से बाहर चल रहे थे। शिखर धवन ने अपने संन्यास का ऐलान करते हुए एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “मैं अपने क्रिकेट के सफर के इस अध्याय को समाप्त कर रहा हूं, मैं अपने साथ अनगिनत यादें और कृतज्ञता लेकर जा रहा हूं। प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद! जय हिंद!”

धवन वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, ‘नमस्कार सभी को! आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं जहां से पीछे देखने पर सिर्फ यादें हीं नजर आती हैं और आगे देखने पर एक पूरी दुनिया। मेरी हमेशा से एक ही मंजिल थी, टीम इंडिया के लिए खेलना और वो हुआ भी। जिसके लिए मैं कई लोगों का शुक्रगुजार हूं। सबसे पहले मेरा परिवार…मेरे बचपन के कोच तारक सिन्हा जी…मदन शर्मा जी जिनके अंडर मैंने क्रिकेट सीखी।’

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी 

Ishan Kishan and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी को, आगामी दलीप ट्राॅफी (Duleep Trophy) 2026...

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...