Skip to main content

ताजा खबर

भारत के लिए फाइनल जीतना नहीं होगा इतना आसान, एडन मार्करम की कप्तानी में एक भी आईसीसी वर्ल्ड कप मैच नहीं हारा है दक्षिण अफ्रीका

Aiden Markram (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला आज यानी 29 जून को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बारबाडोस के कैनिंग्टन ओवल में खेला जाना है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद जरूरी है। बता दें, अभी तक दोनों ही टीमों ने इस टूर्नामेंट में एक भी मैच में हार नहीं झेली है।

भारतीय टीम की बात की जाए तो उनके सभी खिलाड़ी इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। टीम के लिए इस समय सिर्फ चिंता का विषय विराट कोहली का फॉर्म है जो इस पूरे टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका की बात की जाए तो टीम के गेंदबाजों ने इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी है। सबसे खास बात यह है कि एडन मार्करम की कप्तानी इस पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन रही है और उनके फैसले भी काफी अच्छे रहे हैं।

एडन मार्करम की एक और खास बात यह रही है कि वो कप्तान के रूप में अभी तक एक भी आईसीसी वर्ल्ड कप मैच नहीं हारे हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी U19 वर्ल्ड कप 2014 में की थी और टीम ने सभी 6 मैच जीते थे। इसके बाद वनडे वर्ल्ड कप 2023 में एडन मार्करम दो मुकाबले में स्टैंड-इन कप्तान थे और यह दोनों ही मैच दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किए थे। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी दक्षिण अफ्रीका अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है और एडन मार्करम की कप्तानी में टीम ने सभी आठ मुकाबले अपने नाम किए हैं।

एडन मार्करम का कप्तानी का रिकॉर्ड अभी तक 16-0 रहा है। हालांकि भारतीय टीम एडन मार्करम के इस रिकॉर्ड को आगामी फाइनल में पूरी तरह से ध्वस्त करना चाहेगी।

बारबाडोस में खेला जाएगा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण फाइनल मुकाबला

भारतीय टीम के गेंदबाजों ने अभी तक इस पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छी गेंदबाजी की है। कुलदीप यादव ने चार मैच में 10 विकेट झटके हैं जबकि अक्षर पटेल ने भी इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी है। जसप्रीत बुमराह ने लगातार घातक गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम के खिलाड़ियों के ऊपर दबाव डाला है। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एनरिक नॉर्खिया ने भी काफी घातक गेंदबाजी की है और लगातार अंतराल में अपनी टीम के लिए विकेट चटकाए हैं।

जहां एक तरफ दक्षिण अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी वहीं भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात दी थी। अब आगामी फाइनल को दोनों ही टीमें अपने नाम जरुर करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...