Skip to main content

ताजा खबर

भारत के बिना पाकिस्तान क्रिकेट न केवल जीवित रहेगा, बल्कि समृद्ध भी होगा: जावेद मियांदाद

Javed Miandad. (Photo Source: Twitter)

भारत सरकार से अनुमित ना मिलने की वजह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पाकिस्तान जाकर चैंपियंस ट्राॅफी 2025 में हिस्सा लेने से मना कर दिया है। अभी कुछ समय पहले ही आईसीसी ने इस बात की सूचना एक आधिकारिक ई-मेल के माध्यम से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को दी थी।

बीसीसीआई के इस फैसले को लेकर क्रिकेट जगत में कई तरह की अटकलों और बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है। पूर्व क्रिकेटरों द्वारा भी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। दूसरी ओर, अब इस बात को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जावेद मियांदाद (Javed Miandad) ने बड़ा बयान दिया है।

मियांदाद का कहना है कि भारत के बिना पाकिस्तान क्रिकेट न केवल जीवित रहेगा, बल्कि समृद्ध भी होगा। साथ ही 67 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने भारत सरकार के फैसले को मजाक करार दिया है।

Javed Miandad ने दिया बड़ा बयान

भारत के पाकिस्तान जाकर चैंपियंस ट्राॅफी 2025 में हिस्सा ना लेने के फैसले के बाद, जावेद मियांदाद ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- यह मजाक है कि ऐसा हो रहा है। भले ही हम भारत से बिल्कुल भी न खेलें, पाकिस्तान क्रिकेट न केवल जीवित रहेगा बल्कि समृद्ध भी होगा जैसा कि हमने अतीत में दिखाया है। मैं देखना चाहूंगा कि जब पाकिस्तान और भारत का कोई मैच नहीं होता, तो आईसीसी आयोजन कैसे पैसा कमाता है।

बीसीसीआई के फैसले के बाद चैंपियंस ट्राॅफी के शेड्यूल में देरी

दूसरी ओर, बीसीसीआई के पाकिस्तान जाकर चैंपियंस ट्राॅफी में हिस्सा न लेने के बाद, अभी तक टूर्नामेंट का आधिकारिक शेड्यूल बीसीसीआई ने जारी नहीं किया है। इससे पहले 10 नवंबर को एक प्रेस काॅन्फ्रेंस के माध्यम से मैचों के आयोजन को लेकर सूचना दी जानी थी, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है।

दूसरी ओर, भारत अपने चैंपियंस ट्राॅफी मैच एशिया कप 2023 के हाइब्रिड माॅडल की तरह यूएई या श्रीलंका में से किसी एक जगह खेल सकता है। आगामी मल्टीनेशन टूर्नामेंट में दुनिया के टाॅप 8 वनडे टीमें हिस्सा लेती हुई नजर आएंगी।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 12 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले, इस सीरीज के आधिकारिक ब्राॅडकास्टर्स...

ENG vs IND: इंग्लैंड से मिली करारी हार पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, कहा ‘ये मुझे आगे चलकर….’

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 4-0 की करारी हार झेलने के बाद, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि यह मुश्किल समय...

ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ करारी हार के बाद फूट-फूटकर रोए वैभव सूर्यवंशी, इमोशनल वीडियो हुआ वायरल

ENG vs IND: Vaibhav Sooryavanshi in Tears in Dugout After England Completes 4-0 Whitewash Against India (image via JioHotstar) शनिवार, 11 जुलाई को 15 साल के बैटिंग सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी...

कप्तान श्रेयस ने इस बात पर फोड़ा इंग्लैंड के खिलाफ 4-0 से हार का ठीकरा, कहा ‘हम बदलाव…’

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में 56 रनों से हार के बाद, भारतीय टीम को सीरीज में 4-0 से करारी हार का सामना...