Skip to main content

ताजा खबर

भारत के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह की हुई सपा सांसद से सगाई, जल्द ही करेंगे शादी

Rinku Singh And Priya Saroj (Pic Source-X)

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, उत्‍तर प्रदेश के मछली शहर की सांसद प्रिया सरोज के साथ क्रिकेटर रिंकू सिंह का रोका हुआ है। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से सांसद हैं। दोनों जल्‍द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

बता दें कि, रिंकू सिंह ने बहुत ही कम समय पर अपना नाम बना लिया है। भारतीय घरेलू क्रिकेट में रिंकू सिंह ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। यही नहीं इंडियन प्रीमियर लीग में भी कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए रिंकू सिंह ने अपनी छाप छोड़ी है।

रिंकू सिंह ने अपना अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू आयरलैंड के खिलाफ 2023 में किया था। तब से ही बेहतरीन खिलाड़ी भारतीय टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। टीम इंडिया को अब इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज खेलनी है और स्क्वॉड में रिंकू सिंह को भी शामिल किया गया है।

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज की बात की जाए तो वो 25 साल की उम्र में सांसद बन गई थीं। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। प्रिया सरोज ने बीजेपी के दिग्गज नेता बीपी सरोज को हराया था। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछली शहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। वो साल 1999, 2004 और 2009 में लोकसभा चुनाव जीते थे।

जल्द शादी करेंगे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज

रिंकू सिंह ने अभी तक टीम इंडिया की ओर से 30 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं। इस धाकड़ खिलाड़ी ने 46.09 के औसत और 165.16 के स्ट्राइक रेट से 507 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 69 रन का रहा है और रिंकू सिंह ने इस फॉर्मेट में तीन अर्धशतक बनाए हैं।

वनडे फॉर्मेट में रिंकू सिंह को अभी ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। धाकड़ बल्लेबाज ने टीम इंडिया की ओर से अभी तक सिर्फ दो वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 27.15 के औसत और 134.15 के स्ट्राइक रेट से 55 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में रिंकू सिंह अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

6 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज हैदराबाद का सामना पंजाब से आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 49वां मैच एक बार की चैंपियन...

IPL 2026: SRH vs PBKS, Match 49: हैदराबाद बनाम पंजाब मैच में बन सकते हैं ये रिकाॅर्ड व स्टैट्स

SRH vs PBKS (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के जारी 19वें सीजन का 49वां मैच एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होने जा रहा है।...

IPL 2026 Playoffs Schedule: बेंगलुरू नहीं अब अहमदाबाद में होगा फाइनल मैच, नए प्लेऑफ शेड्यूल की हुई घोषणा

Narendra Modi Stadium (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज 6 मई बुधवार को आईपीएल के जारी सीजन के प्लेऑफ शेड्यूल की घोषणा, आधिकारिक तौर पर...

IPL 2026, Match 50: एलएसजी बनाम आरसीबी मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

RCB vs LSG (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल सीजन का एक और रोमांचक मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होने जा रहा है। आईपीएल 2026...