Skip to main content

ताजा खबर

भारत के खिलाफ लाॅर्ड्स टेस्ट मैच के बाद संन्यास लेगी ये दिग्गज क्रिकेटर 

Tammy Beaumont (Image Credit- Twitter X)
Tammy Beaumont (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज क्रिकेटर टैमी ब्यूमोंट (Tammy Beaumont) ने हाल में ही घोषणा की है कि वह भारतीय महिला टीम के खिलाफ लाॅर्ड्स में खेले जाने वाले टेस्ट मैच के बाद, क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी।

गौरतलब है कि 2009 में डेब्यू करने के बाद ब्यूमोंट ने इंग्लैंड के लिए 260 इंटरनेशनल मैच खेले। इसके अलावा वह इंग्लैंड महिला टीम की एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनके नाम सबसे ज्यादा 12 वनडे शतक का रिकाॅर्ड है।

उनके करियर का एक यादगार पल 2017 में आया, जब इंग्लैंड ने अपने घरेलू मैदान पर ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। ब्यूमोंट ने उस सीजन घरेलू टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 410 रन बनाए और इंग्लैंड की यादगार खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। लेकिन, अब इंग्लैंड महिला क्रिकेट इतिहास की यह दिग्गज खिलाड़ी खेल को अलविदा कहने वाली है।

खिलाड़ी की प्रतिक्रिया

टैमी ब्यूमोंट ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के हवाले से कहा- “लगभग 17 साल तक इंग्लैंड के लिए खेलना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात रही है। जब मैं छोटी उम्र में क्रिकेट खेलने की शौकीन हुई थी, तब मुझे शायद ही पता था कि इंग्लैंड के लिए खेलना भी एक विकल्प हो सकता है। और मुझे यह सोचकर बहुत खुशी होती है कि कितनी लड़कियाँ और लड़के इससे प्रेरित हुए हैं, खासकर इस समर में और हमारे देश में यह खेल कितनी दूर तक आ गया है।”

ब्यूमोंट ने आगे कहा- “मैं हमेशा से चाहती थी कि अगली पीढ़ी के लिए यह कैप आगे ले जाई जाए और अब वह समय आ गया है कि मैं इंग्लैंड की खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को यह सम्मान सौंप दूं। लॉर्ड्स में होने वाला यह टेस्ट मैच, जो लॉर्ड्स में हमारा पहला महिला टेस्ट है। मेरे उस करियर को अलविदा कहने का सबसे सही मौका लगता है, जिसके इतने खास होने का मैंने कभी सपना भी नहीं देखा था।”

टैमी ब्यूमोंट के क्रिकेट करियर पर एक नजर

व्यूमोंट के क्रिकेट करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो खबर लिखे जाने तक उन्होंने 11 टेस्ट, 140 वनडे और 109 टी20 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 34 की औसत से 612 टेस्ट, 40.5 की औसत से 4738 वनडे और 24.09 की औसत से 1975 टी20 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड में भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, लाॅर्ड्स टेस्ट मैच से ये खिलाड़ी बाहर

Pratika Rawal (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऐतिहासिक लॉर्ड्स टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम की भरोसेमंद सलामी बल्लेबाज प्रतिका...

सौरव गांगुली के क्रिकेट करियर के 4 ऐसे यादगार पल, जिन्होंने दुनिया को दिखाया उनका बेखौफ अंदाज

Sourav Ganguly(Image credit Twitter – X) 1. भारतीय क्रिकेट की सोच बदलने वाले कप्तान सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में गिना जाता है। उन्होंने ऐसे समय...

8 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND: इस वजह से हार रही है टीम इंडिया, जोफ्रा आर्चर ने बताई बड़ी वजह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा...

जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं ‘प्रिंस ऑफ कलकत्ता’? आज मना रहे हैं अपना 54वां जन्मदिन, करते हैं मोटी कमाई

Sourav Ganguly Net Worth (image via getty) क्रिकेट पिच से संन्यास लेने के कई साल बाद भी, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बिजनेस की दुनिया में बड़ा...