
Wanindu Hasaranga. (Image Source: X)
श्रीलंका के बेहतरीन खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा ने अपने टी20 टीम के कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा भारत के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज से पहले दिया। बता दें, आज यानी 11 जुलाई को श्रीलंका क्रिकेट ने भारत के खिलाफ होने वाली अपने घर में लिमिटेड ओवर्स सीरीज के शेड्यूल की घोषणा की।
इसी के साथ आज ही के दिन वानिंदु हसरंगा ने भी श्रीलंका टीम के कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया। वानिंदु हसरंगा ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अभियान को मिलाकर कुल 10 मुकाबलों में श्रीलंका टीम की कप्तानी की। उनकी कप्तानी में टीम ने 6 में जीत दर्ज की जबकि चार में श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा। वानिंदु हसरंगा की कप्तानी में श्रीलंका ने जिंबाब्वे और अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में जीत दर्ज की। हालांकि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में श्रीलंका का प्रदर्शन काफी खराब रहा जो वेस्टइंडीज और USA में खेला गया था।
श्रीलंका इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सुपर 8 में भी अपनी जगह नहीं बना पाई थी और उन्हें दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ ग्रुप स्टेज में हार झेलनी पड़ी थी। श्रीलंका को सिर्फ नीदरलैंड के खिलाफ जीत मिली थी जबकि नेपाल के खिलाफ मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वानिंदु हसरंगा ने अपने इस्तीफा पत्र में लिखा कि, ‘श्रीलंका ने हमेशा उस खिलाड़ी को मौका दिया है जिसने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और मैं अपनी टीम को हमेशा ही सपोर्ट करुंगा।’
श्रीलंका को अभी अपने नए टी20 कप्तान की घोषणा करनी है
बता दें, 26 जुलाई से भारत का श्रीलंकाई दौरा शुरू हो रहा है। इस दौरे से पहले अब मेजबान को अपने नए टी20 कप्तान की भी घोषणा करनी होगी। इस दौरे में तीन मुकाबले की वनडे सीरीज और तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। तीन मैच की टी20 सीरीज के सभी मुकाबले पल्लेकेले में खेले जाएंगे जबकि वनडे सीरीज कोलंबो में आयोजित होगी। श्रीलंका अपने घर में होने वाली इस सीरीज को जरूर जीतना चाहेंगे।
भारत की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन पिछले कुछ समय से टी20 क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। यही नहीं टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को भी अपने नाम किया था। इस समय भारतीय टीम जिंबाब्वे के खिलाफ उन्हीं के घर में महत्वपूर्ण टी20 सीरीज खेल रही है। वानिंदु हसरंगा आगामी सीरीज में खिलाड़ी के रूप में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।
घरेलू क्रिकेट में फ्लॉप रहे बाबर आजम, आउट होने के बाद गुस्से में जमीन पर दे मारा बल्ला; देखें वायरल वीडियो
NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री
6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

