Skip to main content

ताजा खबर

भारत की T20I टीम में सूर्यकुमार यादव की जगह खतरे में? BCCI करेगा रिप्लेसमेंट की चर्चा

भारत की T20I टीम में सूर्यकुमार यादव की जगह खतरे में? BCCI करेगा रिप्लेसमेंट की चर्चा

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X)

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म अब उनके करियर के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बावजूद पिछले कुछ महीनों में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। यही वजह है कि अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई टी20 टीम के भविष्य और कप्तानी को लेकर नए विकल्पों पर विचार कर सकता है।

सूर्यकुमार यादव अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल के समय में उनके बल्ले से बड़ी पारियां नहीं निकली हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी वह अपने पुराने अंदाज में नजर नहीं आए। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने नौ मैचों में सिर्फ 242 रन बनाए और सिर्फ एक अर्धशतक लगा सके।

उनका स्ट्राइक रेट भी उनके स्तर के मुकाबले काफी कम रहा। आईपीएल 2026 में भी उनकी खराब फॉर्म जारी है। मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए उन्होंने 11 मैचों में केवल 195 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 18 से भी कम रहा, जिसने चयनकर्ताओं की चिंता बढ़ा दी है।

कप्तानी पर भी मंडरा रहा खतरा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय चयन समिति 19 मई को गुवाहाटी में बैठक करने वाली है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के लिए टीम चुनना है, लेकिन इसी दौरान टी20 टीम के भविष्य पर भी चर्चा हो सकती है।

सूत्रों की मानें तो BCCI पहले मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम को ही आगे मौका देना चाहता था, लेकिन सूर्यकुमार की लगातार खराब फॉर्म ने बोर्ड को जल्दी बदलाव पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।

सूर्यकुमार यादव कुछ महीनों में 36 साल के हो जाएंगे। ऐसे में 2028 टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए टीम मैनेजमेंट लंबी योजना तैयार करना चाहता है। इसी कारण नए कप्तान और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज की तलाश शुरू हो चुकी है।

रिपोर्ट्स में संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर का नाम संभावित कप्तानी उम्मीदवारों के तौर पर सामने आया है। दोनों खिलाड़ियों ने हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन किया है और नेतृत्व क्षमता भी दिखाई है।

हालांकि, सूर्यकुमार यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ी को टीम से बाहर करना आसान फैसला नहीं होगा। उन्होंने भारत को लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन क्रिकेट में प्रदर्शन ही सबसे बड़ा पैमाना होता है और मौजूदा समय में उनकी फॉर्म लगातार सवालों के घेरे में है।

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...