Skip to main content

ताजा खबर

‘भारत आकर विराट कोहली से मिलना चाहता हूं’ नोवाक जोकोविच ने विंबलडन शुरू होने से पहले बताई दिल की बात

Novak Djokovic Virat Kohli (Image credit Twitter - X)
Novak Djokovic Virat Kohli (Image credit Twitter – X)

टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने एक बार फिर भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली के प्रति अपनी प्रशंसा जाहिर की है। विंबलडन 2026 की शुरुआत से पहले मीडिया से बातचीत में जोकोविच ने बताया कि वह और विराट अब तक आमने-सामने नहीं मिले हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में हैं।

दोनों समय-समय पर संदेशों के जरिए बात करते हैं और एक-दूसरे की उपलब्धियों की सराहना भी करते हैं। जोकोविच ने कहा कि वह जल्द ही भारत आने की योजना बना रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि इस दौरान उनकी विराट कोहली से पहली मुलाकात होगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह विराट के साथ टेनिस कोर्ट पर रैकेट चलाने के साथ-साथ क्रिकेट के मैदान पर भी हाथ आजमाना चाहेंगे।

जोकोविच ने कहा कि वह काफी समय से भारत आने की योजना बना रहे हैं। उनका मानना है कि भारत दौरे के दौरान विराट से मुलाकात का अच्छा मौका मिल सकता है। उन्होंने कहा कि दोनों एक-दूसरे के करियर का सम्मान करते हैं और हमेशा एक-दूसरे का समर्थन करते रहे हैं। यही वजह है कि वह इस दोस्ती को अब व्यक्तिगत मुलाकात तक ले जाना चाहते हैं।

विराट की वजह से क्रिकेट में बढ़ी दिलचस्पी

सर्बियाई स्टार ने यह भी स्वीकार किया कि विराट कोहली की वजह से ही उन्होंने क्रिकेट को करीब से देखना शुरू किया। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें क्रिकेट में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन विराट से जुड़ने के बाद उन्होंने इस खेल को समझना और फॉलो करना शुरू किया। जोकोविच के मुताबिक, विराट सिर्फ महान बल्लेबाज ही नहीं बल्कि ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका व्यक्तित्व भी लोगों को प्रेरित करता है।

दूसरी ओर, जोकोविच इस बार विंबलडन में नया इतिहास रचने के इरादे से उतरेंगे। अगर वह खिताब जीतते हैं तो यह उनका आठवां विंबलडन और कुल 25वां ग्रैंड स्लैम एकल खिताब होगा। इसके साथ ही वह पुरुष एकल में सबसे ज्यादा विंबलडन जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे और टेनिस इतिहास में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी भी बन जाएंगे।

तो वहीं, विराट कोहली अब केवल वनडे क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उनका अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में होगा, जिसकी शुरुआत 14 जुलाई से होगी। इससे पहले वह आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

আরো ताजा खबर

IRE vs IND, 2nd T20I: भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी, प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे का हुआ डेब्यू; प्लेइंग XI पर डालें नजर

IRE vs IND, 2nd T20I: India opted to bowl first (image via SonyLiv) रविवार, 28 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे दूसरे टी20आई मैच...

“वह थक जाएगा…” – माइकल वॉन ने वैभव सूर्यवंशी के खेल में पकड़ी बड़ी कमजोरी

Michael Vaughan Identifies Fielding as the One Weakness in Teen Phenom Vaibhav Sooryavanshi’s Game (image via X) भारत 1 जुलाई, 2026 से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20आई सीरीज...

‘रोहित खुद तय करें अपना भविष्य, उन्हें सब पता है’ – हिटमैन के ODI फ्यूचर को लेकर बोले पूर्व दिग्गज

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम सभी फॉर्मेट में एक अहम बदलाव के दौर से गुज़र रही है, ऐसे में अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा पर सबकी...

28 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘भारत आकर विराट कोहली से मिलना चाहता हूं’ नोवाक जोकोविच ने विंबलडन शुरू होने से पहले बताई दिल की बात टेनिस के...