Skip to main content

ताजा खबर

“बोझ…. घटिया खिलाड़ी….” शिवम दुबे से आसान कैच छूटा तो सोशल मीडिया पर फैंस का फूटा गुस्सा-देखें

बोझ घटिया खिलाड़ी शिवम दुबे से आसान कैच छूटा तो सोशल मीडिया पर फैंस का फूटा गुस्सा-देखें

IND vs SL Shivam Dube (Source X)

Shivam Dube dropped Kamindu Mendis Catch: भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा ODI मैच खेला गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पारी का 40वां ओवर कुलदीप यादव करने आए थे और उनकी ओवर के तीसरे गेंद पर शिवम दुबे (Shivam Dube) ने एक आसान कैच छोड़ दिया। इसके बाद शिवम दुबे को टीम में जगह देने के लिए फैंस गुस्से में हैं।

शिवम दुबे कैच ड्रॉप के बाद निराश दिखे कुलदीप यादव

बात 40वें ओवर की है जब कामिंदु मेंडिस बल्लेबाजी कर रहे थे और उन्होंने कुलदीप यादव के खिलाफ शॉट खेलने का प्रयास किया। कुलदीप ने लेग स्टंप पर फ़्लाइटेड डिलीवरी की जिसे कामिंदु ने स्वीप करने की कोशिश की और गेंद ने बल्ले का किनारा हासिल किया। दुबे ने अपनी दाहिनी ओर दौड़ लगाई लेकिन कैच ड्रॉप कर दिया और बल्लेबाजों ने 2 रन ले लिए।

कैच सीधा शिवम दुबे की तरफ गया था, लेकिन उन्होंने देर से रिएक्शन दिया जिसके वजह से कैच छूट गया। कुलदीप उनके इस प्रयास से प्रभावित नहीं दिखे। सिर्फ दुबे नहीं, इंटरनेट पर कुछ यूजर्स भी भड़क गए और उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर कह रहा है कि शिवम दुबे टीम पर बोझ हैं तो एक यूजर कह रहा है कि, वह बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग जब कर ही नहीं सकते तो टीम में क्या कर रहे हैं।

आइए देखें शिवम दुबे के कैच ड्रॉप पर फैंस का रिएक्शन

पहले वनडे में शिवम दुबे का प्रदर्शन 

शिवम दुबे के पहले वनडे के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने गेंदबाजी में 4 ओवर फेंके थे जिसमें 19 रन दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने 1 विकेट भी अपने नाम किया था जो उनका पहला वनडे विकेट था।

बल्लेबाजी की बात करें तो दुबे ने 24 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 25 रन बनाए थे। उन्होंने बल्लेबाजी तो ताबड़तोड़ की थी और टीम को जीत के दहलीज पर पहुंचा दिया था। लेकिन वह टीम को जीत के दहलीज पार कराने से पहले आउट हो गए थे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: क्रिस श्रीकांत ने चुनी आरसीबी की प्लेइंग इलेवन, वेंकटेश अय्यर को किया बाहर

Kris Srikkanth RCB (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय ओपनर क्रिस श्रीकांत ने आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन चुनी है, जिसमें उन्होंने...

पॉल स्टर्लिंग ने छोड़ी आयरलैंड की T20I कप्तानी, ODI में बने रहेंगे लीडर

Paul Stirling (Image credit Twitter – X) आयरलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग ने टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, वह वनडे टीम...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के ये 3 गेंदबाज बन सकते हैं जीत की कुंजी

IPL 2026 Top 3 Punjab Kings bowlers (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2026 में एक बार फिर खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। पिछले...

19 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक तीसरी दफा बने पिता, बेटी ‘राहा’ का किया स्वागत! भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका...