
South Africa (Pic SOurce-X)
IND vs SA Final: भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA Final) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला शनिवार 29 जुलाई को बारबाडोस में खेला जाएगा। टीम इंडिया 11 साल के अपने ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने के बस 1 मैच दूर है।
हालांकि, ट्रॉफी जीतना इतना भी आसान नहीं होने वाला है क्योंकि टीम इंडिया के सामने साउथ अफ्रीका जैसी बड़ी टीम है। आपको बता दें कि, साउथ अफ्रीका को हमेशा चोकर्स कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेलकर सेमीफाइनल में बाहर हो जाते हैं। आज तक वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में फाइनल में नहीं पहुंच पाए हैं, यह उनका पहला फाइनल है।
ऐसे में डर इस बात है कि साउथ अफ्रीका ने अपने चोकर्स वाले लेबल को तोड़ दिया है। वहीं, टीम इंडिया का अधिकतर फाइनल में जाकर हारने की कहानी फैंस को सता रही है कि कहीं साउथ अफ्रीका इस बार का टी20 वर्ल्ड कप न जीत जाए।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में ये प्लान रखो: कीर्ति आजाद
1983 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के पूर्व ऑल-राउंडर खिलाड़ी कीर्ति आजाद ने फाइनल के लिए भारत के गेम प्लान पर अपने विचार साझा किए हैं।
”साउथ अफ्रीका के बारे में बात करना बहुत मुश्किल है क्योंकि वह किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहली बार उतरेंगे। उन्हें चोकर्स भी कहा जाता था क्योंकि वे हमेशा सेमीफाइनल में हार जाते थे, इसलिए यह भविष्यवाणी करना मुश्किल होगा कि वे फाइनल में कैसा प्रदर्शन करेंगे। लेकिन हां, वे जीत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और भारत को सावधान रहना होगा कि वह अति आत्मविश्वास में न आ जाए और हम हार ना जाएं। उम्मीद यही होगी कि हम एक अच्छा स्कोर खड़ा करें।”
IND vs SA Final के लिए कीर्ति आजाद ने आगे कहा-
”जैसा कि हमने सेमीफाइनल में पिछली बार पिचों को देखा, गेंद ज्यादा उछाल नहीं ले रही थी और नीची रह रही थी। हमें सावधान रहना होगा और उन्हें एक अच्छा लक्ष्य देना होगा। साउथ अफ्रीका को चोक कराना होगा।”
”मुझे पूरा विश्वास था कि जिस तरह से भारतीय टीम है, हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे और विश्व कप जीतेंगे। सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है, खासकर जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। भारत का गेंदबाजी आक्रमण सर्वश्रेष्ठ है। हमारी टीम के लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट रोहित की बल्लेबाजी है।”
SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा
भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात
‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान
‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

