
Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)
जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बुमराह अपनी शानदार परफॉर्मेंस से कहर बरपा रहे हैं। 21 विकेट के साथ बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में टॉप पर चल रहे हैं। उनके पीछे पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क का नाम लेकिन इन दोनों की तुलना में उन्होंने 7 विकेट ज्यादा लिए हैं। इस सीरीज के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 25.14 का रहा है जो अन्य गेंदबाजों की तुलना में सबसे अच्छा है।
31 वर्षीय तेज गेंदबाज ने अब तक पर्थ और ब्रिस्बेन में दो बार पांच विकेट हॉल लिए हैं और खासकर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों उस्मान ख्वाजा और नाथन मैकस्वीनी को चार-चार बार आउट किया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हेड कोच जस्टिन लैंगर ने गुरुवार को बुमराह की जमकर तारीफ की और उन्हें पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम का दाएं हाथ का संस्करण बताया।
जस्टिन लैंगर ने की जसप्रीत बुमराह की तारीफ
जस्टिन लैंगर ने द नाइटली से कहा, “मुझे उनका सामना करना बिल्कुल पसंद नहीं है। वह वसीम अकरम की तरह हैं। मेरे लिए, वह दाएं हाथ के वसीम अकरम हैं और हर बार जब मुझसे पूछा जाता है कि ‘आपने अब तक का सबसे अच्छा गेंदबाज कौन सा खेला है’, तो मैं कहता हूं, वसीम अकरम।”
उन्होंने आगे कहा, “उनके पास अच्छी गति है और महान गेंदबाज हर बार एक ही जगह पर गेंद डालते हैं, और उनके पास एक अच्छा बाउंसर है, इसलिए यह उन्हें एक भयानक नाइटमेयर बनाता है। उनके पास गेंद को दोनों तरफ स्विंग करने की क्षमता है, उनकी सीम सचमुच एकदम सही है। यदि आप एक सही सीम पेश करते हैं और यह उंगलियों से बिल्कुल सही तरीके से निकलती है, जैसा कि उनके साथ होता है, तो आपको दोहरी मार मिलती है, सही परिस्थितियों में स्विंग करें और अगर गेंद सीम से टकराती है तो यह किसी भी तरफ जा सकती है। अकरम यही करते थे और उनका सामना करना एक बुरे सपने जैसा था।”
लैंगर ने कहा, “मुझे बुमराह का सामना करना पसंद नहीं है। वह एक बेहतरीन कॉम्पिटीटर है, वह अच्छी गति से गेंदबाजी करता है और वह कमाल का है। मैंने सीरीज की शुरुआत में कहा था कि अगर बुमराह फिट रहता है, तो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए यह बहुत मुश्किल गर्मी होगी, अगर वह फिट नहीं रहता है, तो मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया आसानी से सीरीज जीत जाएगा, और मैं अब भी यही मानता हूं।”
IPL 2027 में अक्षर पटेल को बतौर कप्तान रिप्लेस कर सकते हैं केएल राहुल: रिपोर्ट्स
IND vs AFG: क्या तीसरे वनडे में बारिश फिर करेगी मैच का मजा किरकिरा? यहां जानें मौसम का हाल
20 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
19 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

