Skip to main content

ताजा खबर

“बुमराह को पेल दिया है मैंने”- पंत ने लगाया जस्सी से डॉलर में शर्त, नेट्स सेशन का ये वीडियो हुआ वायरल

Rishabh Pant & Jasprit Bumrah (Photo Source: X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के प्लेयर्स ऑस्ट्र्रेलिया पहुंच चुके हैं और जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो प्रैक्टिस के दौरान खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

पंत ने टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से 100-100 डॉलर की शर्त लगाई। पंत ने खुद गेंदबाजी की और बुमराह को बल्लेबाजी के लिए उतारा। हालांकि, बुमराह ने आउट होते ही पंत के बॉलिंग एक्शन पर सवाल उठाया। बीसीसीआई ने इसका मजेदार वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया। फैंस को पंत और बुमराह का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

Rishabh Pant और Jasprit Bumrah का ये वीडियो हुआ सुपर वायरल

वीडियो में पंत नेट्स में बुमराह को बॉलिंग कर रहे हैं। पंत कहते हैं, ”मैं आउट कर दूंगा, 100-100 डॉलर की शर्त लगी। बुमराह बोले, ”विकेट नहीं गिरने वाला, रहने दे।” इसके जवाब में पंत ने कहा कि, ”मैंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक विकेट लिया है।” इसपर बुमराह बोलते हैं, ”मुबारक हो, उसे तुम सजाकर रखो, अब बस करो।”

इसके बाद, जब बुमराह बल्लेबाजी के दौरान पुल शॉट खेलते हैं तो पंत उन्हें आउट करार देते हैं। वह गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल से भी पूछते हैं। हालांकि, कोच कुछ देर सोच में पड़ जाते हैं। बुमराह कहते हैं, ”बॉलिंग एक्शन अवैध है। मैं आउट नहीं हुआ।” पंत बोलते हैं, ”लेकिन यह तो नेट में है।” पंत ने इन सब मस्ती मजाक में मोर्ने मोर्केल को भी शामिल किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

बीसीसीआई ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ”एक ऐसा मुकाबला, जिसने बॉलिंग कोच को भी उलझन में डाल दिया। आप टीम बुमराह हैं या टीम पंत?क्या पंत ने बुमराह को आउट किया?” पंत द्वारा बुमराह को बॉलिंग करने पर क्रिकेट फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ ही देर में ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...