
Ajay Devgn and MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)
बाॅलीवुड अभिनेता और प्रोड्यूसर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने हाल में ही अपने फेवरेट क्रिकेटर का नाम बताया है। तो वहीं अजय के फेवरेट क्रिकेटर और कोई नहीं, बल्कि हमारे और आपके फेवरेट पूर्व भारतीय कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) हैं।
गौरतलब है कि अजय देवगन ने हाल में ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर, फैंस के साथ एक सवाल-जबाव सेशन किया। लेकिन जब इस सेशन में अजय से उनके फाॅलोअर ने फेवरेट क्रिकेटर का नाम पूछा, तो उन्होंने कहा- उनके लिए किसी एक चुनना मुश्किल है, लेकिन उनके फेवरेट क्रिकेट एमएस धोनी हैं।
देखें अजय देवगन की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशाॅट
दूसरी ओर, आपको अजय देवगन के बारे में जानकारी दें तो हाल में ही उनकी नई फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ रिलीज हुई है। तो वहीं इसी फिल्म के प्रोमोशन को लेकर ही उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर सवाल-जबाव सेशन किया।
अब सिर्फ IPL में ही खेलते हुए नजर आते हैं MS Dhoni
गौरतलब है कि साल 2020 में क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट के बाद से, एमएस धोनी अब सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। साथ ही इस बात की संभावना है कि आईपीएल 2025 में भी वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं, जिसे उन्होंने अपनी कप्तानी में 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाया है।
साथ ही धोनी को भारत के साथ वर्ल्ड क्रिकेट के कुछ बेहतरीन कप्तानों में से एक माना जाता है, जो विकेट के पीछे से मैच पलटने के लिए जाने जाते थे। गौरतलब है कि धोनी की ही कप्तानी में भारत ने आईसीसी की तीनों फाॅर्मेट की ट्राॅफियों को अपने नाम किया है। भारत ने धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2007, क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्राॅफी 2013 को अपने नाम किया है।
3 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
2 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

