Skip to main content

ताजा खबर

“बाबर को चैंपियंस ट्रॉफी में अपना बेस्ट प्रदर्शन करना होगा”- शोएब अख्तर का बड़ा बयान

“बाबर को चैंपियंस ट्रॉफी में अपना बेस्ट प्रदर्शन करना होगा”- शोएब अख्तर का बड़ा बयान
Babar Azam & Shoaib Akhtar (Photo Source: X)पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बाबर आजम को लेकर बड़ा बयान दिया है। शोएब अख्तर ने एक तरह से बाबर आजम को अपने डूबता हुए टी-20 और वनडे करियर बचान के लिए सलाह दी है, क्योंकि पाकिस्तान की व्हाइट बॉल टीम का मैनेजमेंट भी बदल दिया गया है। अख्तर का मानना ​​है कि बाबर को अपना करियर बचाने के लिए पाकिस्तान में होने वाली आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

इस टूर्नामेंट में विनिंग कॉज में कम से कम तीन शतक लगाने होंगे। बाबर आजम इस समय अपने खोई हुई फॉर्म को हासिल करने की कोशिश में लगे हुए हैं। कप्तानी से हटाए जाने के बाद बाबर आजम को हाल ही में पाकिस्तान की टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया में वनडे और टी20 सीरीज में मौका मिला लेकिन वहां उनका प्रदर्शन खराब रहा।

बाबर ने तीन टी20 मैचों में कुल 47 और इतने ही वनडे मैचों में 80 रन बनाए थे। ऐसे में शोएब अख्तर ने कहा है कि बाबर को अपना इंटरनेशनल करियर लंबा करना है तो बड़ी पारियां खेलनी होंगी। हो सकता है कि बाबर आजम को घरेलू क्रिकेट में खेलने के लिए कहा जाए, क्योंकि वे इस वक्त फॉर्म से जूझ रहे हैं।

शोएब अख्तर ने बाबर आजम को लेकर दिया बड़ा बयान

शोएब अख्तर ने पीटीवी स्पोर्ट्स पर कहा, “वह हमारे सबसे बड़े स्टार खिलाड़ी हैं और उन्हें मेरा पूरा समर्थन है, लेकिन नए मैनेजमेंट और नई सोच के साथ उन्हें अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अन्यथा उन्हें वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए टीम में नहीं चुना जाएगा।”

उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर कहा कि, “बाबर को चैंपियंस ट्रॉफी में अपना बेस्ट प्रदर्शन करना होगा। उनके दिमाग में…जो न्यूरॉलजिकल वायर हैं उन्हें दुरुस्त करना होगा… उन्हें तीन मैच विनिंग शतक लगाने होंगे और दिखाना होगा कि मैं ये कर सकता हूं। नहीं तो उनके लिए राह मुश्किल होने वाली है।”

আরো ताजा खबर

“यह शर्मनाक है…” – इंग्लैंड दौरे के बीच खिलाड़ियों व कोचों की वापसी पर PCB पर बरसे वसीम अकरम

Wasim Akram Hits Out at PCB for Sending Players and Coaches Home Mid-Tour (image via X) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इंग्लैंड दौरे के...

SM Trends: 11 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन की एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही...

काउंटी क्रिकेट में Kuldeep Yadav ने चटकाए 10 विकेट, कोच गौतम गंभीर को दिया कड़ा संदेश!

Kuldeep Yadav Destroys Essex With 10 Wickets In County Championship (image via X) Kuldeep Yadav 10 wicket haul: गुरुवार, 10 सितंबर को भारत के स्टार लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने...

Duleep Trophy 2026: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज

Duleep Trophy 2026: Top 3 Leading Wicket-Takers of the Tournament (image via X) 2026 दलीप ट्रॉफी का समापन ईस्ट जोन की जीत के साथ हुआ, जिसने फाइनल में साउथ जोन...