Skip to main content

ताजा खबर

बाबर आजम को एक कप्तान के रूप में काफी मौके मिल चुके हैं: शाहिद अफरीदी भी अब अनुभवी बल्लेबाज के प्रदर्शन से हो गए हैं काफी निराश

Shahid Afridi and Babar Azam (Image Credit- Twitter X)

पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी इस चीज से काफी निराश है कि बाबर आजम को एक कप्तान के रूप में पाकिस्तान टीम में काफी मौके मिले हैं लेकिन इसके बावजूद उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा है। बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान को भारत और USA के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और टीम सुपर 8 में अपनी जगह नहीं बना पाई थी।

तमाम लोग इस बात से काफी निराश थे कि बाबर आजम ने इस पूरे टूर्नामेंट में काफी खराब कप्तानी की। यही नहीं लगातार मौके दिए जाने के बावजूद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी बाबर आजम को कप्तान के पद से नहीं हटा रहे हैं।

शाहिद अफरीदी ने कहा कि जब उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया था तब पूर्व ऑलराउंडर को भी ज्यादा मौके नहीं दिए गए थे लेकिन बाबर आजम को लगातार मौके दिए जा रहे हैं और इसके बावजूद उनकी कप्तानी में पाकिस्तान में एक भी आईसीसी इवेंट अपने नाम नहीं किया है।

शाहिद अफरीदी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘उन्हें पहले कप्तान या कोच को लेकर फैसला लेना चाहिए और फिर समय देना चाहिए। जहां तक की बाबर की बात है उन्होंने भी काफी कप्तानी कर ली है और उन्हें मौके भी बहुत दे दिए गए हैं। जैसे ही वर्ल्ड कप खत्म हुआ सबसे पहले कप्तान के ऊपर इल्जाम लगाया जाता है। 2 से 3 वर्ल्ड कप और दो से तीन एशिया कप उन्हें काफी मौके मिल गए हैं।’

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान ने किया था निराशाजनक प्रदर्शन

बता दें, इस पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। टीम को पहले अमेरिका ने हराया और फिर भारत के खिलाफ भी पाकिस्तान को हार झेलनी पड़ी। बाबर आजम ने इस पूरे टूर्नामेंट में बल्लेबाजी भी काफी खराब की और उनकी जमकर आलोचना हो रही थी।

सिर्फ शाहिद अफरीदी ही नहीं बल्कि कई पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि अब बाबर आजम को पाकिस्तान के कप्तानी के पद से हटा दिया जाना चाहिए और किसी और खिलाड़ी को मौका दिया जाना चाहिए। हालांकि हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने यह बात साफ कर दी है कि फिलहाल बाबर आजम को कप्तानी के पद से नहीं हटाया जाएगा।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...