Skip to main content

ताजा खबर

बाबर आजम की जगह शान मसूद को कप्तानी करते हुए देखना चाहता है ये पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी, पढ़ें बड़ी खबर

Shan Masood and Babar Azam (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज सलमान बट (Salman Butt) ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के भविष्य के कप्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। सलमान की माने तो वे अब बाबर आजम को कप्तानी से हटाए जाने और शान मसूद को नया कप्तान बनाने की वकालत करते हुए नजर आए हैं।

गौरतलब है कि सलमान का यह बयान उस समय आया है, जब हाल में ही खत्म हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। पाक टीम को यूएसए के खिलाफ हारकर, टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था, जिसके बाद टीम की क्रिकेट जगत के साथ पाकिस्तानी क्रिकेट बिरादरी भी आलोचना करती हुई नजर आई थी।

शान मसूद को कप्तानी करते हुए देखना चाहते हैं सलमान बट

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नए कप्तान को लेकर अपने यूट्यब चैनल पर अपलोड एक वीडियो में सलमान बट ने कहा- टीम में कुछ खामियां है जिसकी वजह से स्किल होने के बाद भी खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर पा रहे है। टीम में कोई ऐसा भी है जिसके पास प्लानिंग करने के लिए कोई भी रणनीति नहीं है, लेकिन एटीट्यूड काफी है। इसी रवैये को टीम में देखते हुए मैं जाहिर तौर पर शान मसूद को नया कप्तान बनाऊंगा।

गौरतलब है कि जब आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के जल्द बाहर होने के बाद, बाबर आजम ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था, तो शान मसूद को नया कप्तान नियुक्त किया गया था। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरू होने से पहले एक नाटकीय ढंग से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दोबारा से व्हाइट बाॅल क्रिकेट में टीम की कमान बाबर के हाथों में सौंप दी, पर टीम को मन-मुताबिक परिणाम नहीं मिले।

दूसरी ओर, शान मसूद को कप्तानी का काफी अनुभव है। फिलहाल वह पाकिस्तान की टेस्ट क्रिकेट में कमान संभाल रहे हैं। इसके अलावा काउंटी चैंपियनशिप में याॅर्कशायर और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कराची किंग्स टीम की कमान संभालते हैं।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या PCB शान मसूद को रेड बाॅल के साथ व्हाइट बाॅल की कप्तानी भी सौंपता है या नहीं? हालांकि, मसूद के अलावा युवा तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान भी कप्तानी की रेस में बने हुए हैं।

আরো ताजा खबर

3 श्रीलंकाई खिलाड़ी जो भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं

3 Sri Lanka players (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। दोनों टीमों के लिए...

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...