Skip to main content

ताजा खबर

बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटीं रिवाबा जडेजा, वीडियो पर रवींद्र जडेजा के कमेंट ने खींचा ध्यान, देखें वीडियो

बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटीं रिवाबा जडेजा वीडियो पर रवींद्र जडेजा के कमेंट ने खींचा ध्यान देखें वीडियो

Rivaba Jadeja (Source X)

भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा श्रीलंका दौरे के बाद फिलहाल रेस्ट कर रहे हैं। कुछ खिलाड़ी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, जबकि कुछ घरेलू क्रिकेट में व्यस्त हैं। रवींद्र जडेजा को दलीप ट्रॉफी टीम में चुना गया था, लेकिन उन्हें अचानक टीम से रिलीज कर दिया गया, जिसकी वजह अब तक सामने नहीं आई है। इस बीच, जडेजा ने अपने फार्म हाउस से कुछ तस्वीरें साझा कीं।

उनकी पत्नी और जामनगर उत्तर से विधायक रिवाबा जडेजा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कमर तक पानी में उतर गईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटीं रिवाबा जडेजा

गुजरात के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। रिवाबा जडेजा ने खुद कमर तक पानी में उतरकर बाढ़ में फंसे लोगों की मदद की और हालात का जायजा लिया। रिवाबा ने इस दौरान वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया।

वीडियो में रिवाबा जडेजा को कमर तक पानी में खड़े होकर दो घरों के बीच सीढ़ी लगाकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का निरीक्षण करते देखा जा सकता है। इस काम को अंजाम देते वक्त उन्होंने लोगों से बातचीत भी की। इसके बाद रिवाबा जडेजा शहर के डीसी से मिलने भी पहुंचीं।

रवींद्र जडेजा ने अपनी पत्नी के इस प्रयास की सराहना करते हुए वीडियो पर कमेंट किया, “वाकई बहुत अच्छा काम कर रही हैं, आप पर मुझे बहुत गर्व है।”

देखें वीडियो 

रिवाबा और रवींद्र जडेजा की शादी और राजनीतिक करियर

रिवाबा और रवींद्र जडेजा की शादी 17 अप्रैल 2016 को हुई थी। उनकी बेटी, निधियाना का जन्म 2017 में हुआ था। रिवाबा ने 2019 में गुजरात के कृषि मंत्री आरसी फालदू और जामनगर की सांसद पूनम मदाम की उपस्थिति में औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुईं थी। 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर जामनगर उत्तर से चुनाव लड़ा और विधायक चुनी गईं।

আরো ताजा खबर

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...