Skip to main content

ताजा खबर

“बदला चाहिए… एक मैच भी नहीं जीतने देंगे” अब मिचेल स्टार्क ने रोहित शर्मा और टीम इंडिया को दी वार्निंग-पढ़ें बयान

“बदला चाहिए… एक मैच भी नहीं जीतने देंगे” अब मिचेल स्टार्क ने रोहित शर्मा और टीम इंडिया को दी वार्निंग-पढ़ें बयान

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल के अंत में टेस्ट सीरीज होगी। इस सीरीज को लेकर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की तरफ से माइंड गेम शुरू हो चुका है। अब ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि वह यह सीरीज जीतने जा रहे हैं। मिचेल स्टार्क से पहले टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा था कि हमारी (ऑस्ट्रेलिया) टीम यह सीरीज 3-1 के अंतर से जीतेगी।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने 2014-15 सीजन के बाद से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी नहीं जीती है। भारत ने लगातार चार बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीती है। इसमें 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में दो ऐतिहासिक श्रृंखला जीत भी शामिल हैं जो ऑस्ट्रेलियाई धरती पर आई थी।

मिचेल स्टार्क की भारत को चेतावनी

भारत के खिलाफ सीरीज के बारे में बात करते हुए स्टार्क ने कहा, “भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पिछली दो श्रृंखलाओं में हमें हराया। हम निश्चित रूप से बदला लेना चाहते हैं। हम इस सीरीज में भारत को एक भी मैच नहीं जीतने देंगे। भारत की टीम बहुत मजबूत है इसलिए उन्हें हराना आसान नहीं है। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।”

स्टार्क ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की तुलना एशेज सीरीज से

इस बार भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। ऐसे में इस सीरीज की तुलना प्रतिष्ठित एशेज से की जा रही है। इस बारे में बात करते हुए स्टार्क ने कहा-

“इस बार यह सीरीज पांच मैचों की है। इस वजह से यह सीरीज एशेज जितनी ही अहम हो गई है। घरेलू मैदान पर हम हर मैच जीतना चाहते हैं। लेकिन भारत के पास भी एक मजबूत टीम है। लेकिन फिर भी श्रृंखला हम ही जीतने जा रहे हैं।”

साथ ही स्टार्क का मानना ​​है कि यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से भी अहम है। ‘WTC’ रैंकिंग में भारत फिलहाल शीर्ष पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है।

स्टार्क ने कहा, “फैंस के साथ-साथ खिलाड़ियों के बीच भी इस सीरीज को लेकर काफी उत्सुकता है।”

আরো ताजा खबर

अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में

Afghanistan vs India, 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मैच 17 सितंबर, गुरूवार को दिल्ली के...

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’

Virat Kohli and Rohit Sharma warned after lean run in England (image via getty) India ODI and T20I squads for West Indies: बीसीसीआई ने 16 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ...

AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11

AFG vs IND 2026 3rd T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच इस समय तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले...

ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा भारतीय खिलाड़ियों को ताजा ICC T20I रैंकिंग में मिला है। स्पिनर वरुण...