Skip to main content

ताजा खबर

बड़ी खबर! Asia Cup 2025 में नहीं खेलेंगे विराट और रोहित, वजह है चौंकाने वाली

बड़ी खबर! Asia Cup 2025 में नहीं खेलेंगे विराट और रोहित, वजह है चौंकाने वाली

Asia Cup 2023 Trophy (Photo Source: Twitter)

एशिया कप 2025 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अगले साल होने वाले मेंस एशिया कप की मेजबानी भारत करेगा। यह टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। पिछले साल रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर एशिया कप अपने नाम किया था, जो ODI फॉर्मेट में श्रीलंका की मेजबानी में खेला गया था।

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेला जाना है। उसको ध्यान में रखते हुए एशियन क्रिकेट काउन्सिल ने एशिया कप 2025 को टी-20 फॉर्मेट में आयोजित करवाने का फैसला किया है, ताकि टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमें अपनी तैयारी को बेहतर कर सकें। वहीं, साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेला जाना है। इस वर्ल्ड कप की बेहतर तैयारियों के लिए एशिया कप 2027 का फॉर्मेट 50-50 ओवरों का होगा।

Asia Cup इतिहास की सबसे सफल टीम है भारत

एशिया कप का आयोजन एशियन क्रिकेट काउंसिल करती है। इस टूर्नामेंट के इतिहास पर नजर डालें तो अब तक की सबसे कामयाब टीम भारत रहा है। भारत ने रिकॉर्ड 8 बार एशिया कप अपने नाम किया है, जिसमें 7 बार वनडे और 1 बार टी20 फॉर्मेट शामिल है। भारत के बाद श्रीलंका टूर्नामेंट की सबसे कामयाब टीम है। इस टीम ने 6 बार एशिया कप ट्रॉफी जीता है। वहीं भारत और श्रीलंका के बीद तीसरे नंबर पर पाकिस्तान ने 2 बार एशिया कप टाइटल अपने नाम किया है।

एशिया कप को लेकर ये जानकारी सामने आते ही कई फैंस मायूस और नाराज नजर आ रहे हैं, क्योंकि अगर ये टूर्नामेंट अगले साल टी20 फॉर्मेट में खेला जाता है तो उन्हें विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। इन दोनों खिलाड़ियों ने जून में टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। ऐसे में विराट और रोहित अगले एशिया कप का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

हालांकि, फैंस के लिए अच्छी बात ये है कि अगले साल होने वाले इस टूर्नामेंट की वजह से उन्हें फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। ये दोनों टीमें अब एशिया कप या ICC टूर्नामेंट्स में ही आमने-सामने होती हैं।

আরো ताजा खबर

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...

न्यूजीलैंड बनाम भारत 5वें T20 मुकाबले में क्या बारिश करेगी मजा किरकिरा? जानें मौसम रिपोर्ट के बारे में 

Hamilton Seddon Park (Image Credit- Twitter X) Hamilton Seddon Park Weather Report: न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मुकाबला 1 नवंबर...