Skip to main content

ताजा खबर

बड़ी खबर: न्यूजीलैंड के खिलाफ करारी हार के बाद एक्शन मोड में बीसीसीआई, इन 4 सीनियर प्लेयर्स की हो सकती है छुट्टी!

(Photo Source: X)

घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने जैसा प्रदर्शन किया है, उससे बीसीसीआई अधिकारी खुश नहीं है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम किसी भी तरह का दबाव मेहमान टीम पर नहीं बना सकी और सीरीज में 3-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। यह 24 साल में घरेलू मैदान पर भारत का पहला व्हाइटवॉश है।

हाल के दिनों में टेस्ट क्रिकेट के भविष्य को लेकर काफी कुछ किया गया है। हालांकि, इस घरेलू सीरीज में हार के बाद बीसीसीआई को लगता है कि बड़े पैमाने पर बदलाव का समय जल्द ही आ रहा है। सीनियर क्रिकेटरों जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के फॉर्म पर सवाल उठ रहे हैं और बीसीसीआई के करीबी सूत्र के अनुसार, हो सकता है कि ये उनका आखिरी घरेलू टेस्ट सीरीज हो।

इसके अलावा, सूत्र ने यह भी कहा कि आगामी ऑस्ट्रेलिया सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है और अगर टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाती है, तो तुरंत एक्शन लिया जाएगा और अगले साल इंग्लैंड सीरीज में बदलाव देखा जाएगा।

अगर भारत डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं करता है…

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया, स्टॉक निश्चित रूप से लिया जाएगा और यह अनौपचारिक प्रकृति का हो सकता है क्योंकि टीम 10 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी। लेकिन यह एक बड़ी हार रही है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया सीरीज करीब है और टीम की घोषणा पहले ही हो चुकी है, इसलिए कोई भी छेड़छाड़ नहीं होगा।

सूत्र ने आगे कहा, लेकिन अगर भारत डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं करता है, तो ये हो सकता है कि सभी चार सुपर सीनियर आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए यूके के लिए न जाए। ऐसी स्थिति में, इन चारों ने संभवतः अपना अंतिम टेस्ट घरेलू मैदान पर एक साथ खेला है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: DC ने की RR प्लेऑफ राह मुश्किल, 62वें मैच में 5 विकेट दी शिकस्त 

KL Rahul (Image Credit- Twitter X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 62वां मैच खेला गया। बता दें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले...

DC vs RR, Top 10 Memes: दिल्ली बनाम राजस्थान मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, DC vs RR: Top 10 memes (image via X) दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए 62वें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5...

शुभमन गिल ने KKR के खिलाफ फिर बरसाया कहर, आकाश चोपड़ा बोले- ‘उन्हें छोड़ना बड़ी भूल..’

Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में शुभमन गिल लगातार शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा एक और आईपीएल रिकॉर्ड, हासिल की ये खास उपलब्धि

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और भारत के युवा सलामी बल्लेबाज 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, आईपीएल में हर दिन एक नया रिकाॅर्ड बनाते हुए नजर आ रहे...