
Shubman Gill & Yashasvi Jaiswal (Photo Source: Getty Images)
शुभमन गिल इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज का हिस्सा है। इस बीच, युवा खिलाड़ी से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर आपके कानों को यकीन नहीं होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार क्राइम इनवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) 450 करोड़ रुपये के चिटफंड घोटाले के मामले को लेकर गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों से पूछताछ करने वाली है, जिसमें- शुभमन गिल, राहुल तेवतिया, साई सुदर्शन और मोहित शर्मा शामिल हैं।
CID खिलाड़ियों से करेगी पूछताछ
Ahmedabad Mirror की रिपोर्ट के अनुसार, काफी सारे निवेशकों ने इंट्रस्ट नहीं मिलने के बाद कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज की। आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों ने Ponzi Scheme के तहत निवेश किया था। CID अब इसी स्कीम को लेकर खिलाड़ियों से सवाल-जवाब करने वाली है। शुभमन गिल इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में हैं, इसीलिए उनसे देरी से पूछताछ की जाएगी। गिल ने 1.95 करोड़ रुपये और बाकी खिलाड़ियों ने छोटा रकम निवेश किया था।
BZ ग्रुप घोटाले के मुख्य आरोपी भूपेंद्र सिंह झाला को पिछले महीने गुजरात के मेहसाणा जिले के एक फार्महाउस से CIS ने गिरफ्तार किया था। अहमदाबाद मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, झाला ने अपनी जांच के दौरान खुलासा किया कि GT क्रिकेटरों द्वारा निवेश किए गए पैसे को अभी तक वापस नहीं किया गया है।
मेलबर्न टेस्ट के प्लेइंग 11 में नहीं मिली थी शुभमन गिल को जगह
शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट के प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी। वह इंजरी के चलते पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट से भी बाहर थे। एडिलेड टेस्ट में उन्होंने 31 और 28 रन की पारी खेली थी। वहीं, ब्रिस्बेन टेस्ट की पहली पारी में एक रन पर आउट हो गए थे।
टीम इंडिया सीरीज में इस वक्त 2-1 से पीछे हैं। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए यह मुकाबला जीतना भारत के लिए बहुत जरूरी है।
“This article is sourced from CricTracker’s feed”
ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ की टीम घोषित, हार्दिक पांड्या की वापसी; गायकवाड़ और पडिक्कल बने कप्तान
SM Trends: 9 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
“क्या आप भी घर नहीं गए?” इंग्लैंड के पूर्व दिग्गजों ने पाकिस्तानी टीम के ड्रामे की उड़ाई खिल्ली
BBL 2026-27: Adam Zampa की होबार्ट हरिकेन्स में हुई एंट्री, बोले- ‘विदेशी खिलाड़ियों को अभी भी मिलता है ज्यादा फायदा’

