
(Image Credit- Instagram)
फैन्स को उम्मीद है कि Team India इस बार टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर सकती है, वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तरह इस टूर्नामेंट में भी रोहित की सेना का विजय रथ जारी है। साथ ही टीम के खिलाड़ियों का जोश भी हाई है, ऐसे में खिलाड़ी एक दम मस्त मूड हैं और उनकी मस्ती फ्लाइट में भी रूकने का नाम नहीं ले रही है।
एक भी मैच नहीं हारी है Team India
जी हां, Team India टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है, ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने आयरलैंड, पाकिस्तान और USA को हराया था। तो कनाडा के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, वहीं सुपर-8 के पहले मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को मात दी है और आज रोहित की सेना का सामना बांग्लादेश से होने जा रहा है
आज-कल मस्ती के मूड में रहते हैं Team India के खिलाड़ी
*Team India के सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों का एक वीडियो किया गया है शेयर।
*टीम का Barbados से Antigua जाने के दौरान फ्लाइट का है ये नया वाला वीडियो ।
*इस दौरान काफी Chill मूड में थे सभी खिलाड़ी, एक-दूसरे से ग्रुप बनाकर कर रहे थे बात।
*वहीं वीडियो में टीम के साथ फ्लाइट में नजर आए पूर्व खिलाड़ी दिनेश कार्तिक भी।
फ्लाइट से Team India का ये वीडियो आया है सामने
View this post on Instagram
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
विराट-रोहित ने नेट्स में की जमकर मेहनत
दूसरी ओर बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा ने नेट्स में जमकर बल्लेबाजी की थी। जिसका वीडियो खुद ICC ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, इस दौरान दोनोंं बल्लेबाजों ने एक के बाद एक कई कड़क शॉट्स मारे थे और वो नजारा देखने लायक था। वैसे अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दोनों बल्लेबाज अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, जो टीम के लिए काफी बड़ी बड़ी टेंशन है। अब देखना होगा बांग्लादेश के खिलाफ दोनों का प्रदर्शन कैसा रहता है।
ICC ने ये वीडियो शेयर किया है रोहित शर्मा और विराट कोहली का
View this post on Instagram
A post shared by ICC (@icc)
BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच
Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

