
Rishabh Pant ने टीम इंडिया में दमदार वापसी की है, जिसके बाद हर जगह इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ हो रही है। दूसरी ओर क्रिकेट के अलावा पंत की फिटनेस में भी गजब का सुधार हुआ है, इस बीच विकेटकीपर ने सोशल मीडिया पर अपना एक अलग अवतार दिखाया है जो फैन्स के बीच खासा वायरल हो रहा है।
मेगा टूर्नामेंट में Rishabh Pant ने बनाए अभी तक कितने रन?
टी20 वर्ल्ड कप में Rishabh Pant विकेट के आगे और विकेट के पीछे दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं, साथ ही वो इस बार नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दूसरी ओर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पंत ने अभी तक खेले गए 3 मैचों मे दमदार प्रदर्शन किया है, जहां इस खिलाड़ी ने 96 रन बनाए हैं और लगातार 22 गज पर अतरंगी शॉट्स खेले हैं।
फिल्मी हीरो से कम नहीं लग रहे हैं Rishabh Pant
*सोशल मीडिया पर विकेटकीपर Rishabh Pant ने अपनी कुछ तस्वीरें की हैं शेयर।
*इन तस्वीरों में पंत का दिखा स्टाइलिश अवतार, लग रहे हैं किसी सुपर मॉडल की तरह।
*इस खिलाड़ी ने ये कमाल का फोटोशूट GQ Magazine के लिए करवाया है हाल ही में।
*कुछ ही देर में पंत की ये तस्वीरें हो गई थी वायरल, फैन्स ने भी किए हैं गजब के कमेंट्स।
Rishabh Pant की ये तस्वीरें हो रही हैं इस समय सुपर वायरल
A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)
फिटनेस को लेकर पंत ने किया था बड़ा खुलासा
कुछ समय पहले पंत ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो काफी समय से फिटनेस सुधारने का सोच रहे थे। ऐसे में सड़क हादसे के बाद उनको फिटनेस पर काम करने का मौका मिला, साथ ही पंत ने बताया कि वो अब हर दिन वर्कआउट करते हैं और डाइट को बनाए रखने के लिए उन्होंने अब एक शेफ भी रख लिया है। आगे बताते हुए इस खिलाड़ी ने कहा था कि, अब वो बहुत कम ही कार ड्राइव करते हैं और हर जगह उनको ड्राइवर लेकर जाता है।
टीम इंडिया ने शुरू की सुपर-8 की तैयारी
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश
“Rishabh Pant को अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए” – टेस्ट सीरीज से पहले दीप दासगुप्ता ने पंत का किया समर्थन
NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी
11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

