Skip to main content

ताजा खबर

फैन पर गुस्से में चिल्लाए रोहित शर्मा, शुभमन गिल को बुलाने की कर रही थी मांग, देखें VIDEO

Rohit Sharma (Pic Source-X)

भारतीय खिलाड़ियों ने मंगलवार, 24 दिसंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) के आउटडोर नेट्स पर अपना पहला अभ्यास सत्र आयोजित किया। अभ्यास के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा उन फैन्स की ओर बढ़े, जो भारी संख्या में अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को करीब से देखने के लिए वहां मौजूद थे।

जैसे ही रोहित फैन्स का अभिवादन करने के बाद ड्रेसिंग रूम की ओर जाने लगे, एक युवा लड़की ने भारतीय कप्तान से शुभमन गिल को बुलाने के लिए कहा। तब तक गिल अपना अभ्यास खत्म कर चुके थे और मैदान से बाहर चले गए थे। हालांकि, शुभमन की वह फैन अपनी मांग पर अड़ी हुई थी। रोहित ने हाथ हिलाकर संकेत दिया कि गिल अपना अभ्यास सत्र पूरा करने के बाद चले गए हैं।

फिर भी, युवा फैन ने अपनी मांग जारी रखी। ऐसा लगा रोहित परेशान हो गए थे और उन्होंने जोर से कहा, ‘कहा से बुलाऊं’। बाद में रेवस्पोर्ट्ज को दिए इंटरव्यू में लड़की बताती है कि, वह शुभमन गिल की बहुत बड़ी फैन है। उसे आने में थोड़ी देर हो गई थी, क्योंकि फ्रैक्चर पैर में पट्टी लगवाना था। हालांकि, फैन ने शुभमन गिल के फॉर्म में लौटने का समर्थन किया।

लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह वापसी करेंगे- शुभमन गिल की फैन

शुभमन की फैन ने कहा कि, मेरा पैर टूट गया है। मैंने पट्टी लगाई और आ गई। कल मैंने उन्हें कुछ देर के लिए देखा था, लेकिन कुछ कह नहीं सकी, क्योंकि मैं रोने लगी थी। मैं आज अपने पैर के कारण थोड़ा देर से आई, इसलिए मैं शुभमन (गिल) से नहीं मिल सकी। लेकिन मुझे उम्मीद है कि वह वापसी करेंगे।

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज की बात करें तो फिलहाल पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। वहीं चौथा टेस्ट यानी बॉक्सिंड डे टेस्ट एमसीजी में 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है। भारत के पास चार साल पहले एमसीजी में खेले गए आखिरी टेस्ट मैच की सुखद यादें होंगी। तब मेन इन ब्लू ने मैच को आठ विकेट से जीता और सीरीज अपने नाम किया। अगर इस बार भी भारतीय टीम इस ऐतिहासिक स्थल पर जीत दर्ज करती है तो वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बरकरार रखने में सफल हो सकती है।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...