
Shreyas Iyer (Image Credit- Instagram)
बल्लेबाज Shreyas Iyer का फैन्स के बीच काफी क्रेज है, जहां लोग इस खिलाड़ी के स्टाइलिश अवतार और बल्लेबाजी के दीवाने हैं। दूसरी ओर अय्यर भी अपने फैन्स को निराश नहीं करते हैं, जिसका नजारा हाल ही में एक वीडियो में देखने को मिला है और अपनी सादगी से इस बल्लेबाज ने लोगों का दिल जीत लिया है।
लाइन पर आ गए दोनों खिलाड़ी
Shreyas Iyer और ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट से दूरी बना ली थी, जिसका दोनों को बड़ा नुकसान हुआ था। अय्यर और ईशान की टीम इंडिया से छुट्टी हो गई थी, साथ ही दोनों हाथ से BCCI का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी चला गया था। लेकिन अब इन दोनों बल्लेबाजों की घरेलू क्रिकेट में वापसी हो गई है, एक तरफ ईशान Buchi Babu टूर्नामेंट खेल रहे हैं और दूसरी तरफ अय्यर भी जल्द ही ये टूर्नामेंट खेलने के मुंबई टीम से जुड़ने वाले हैं।
फैन्स के लिए Shreyas Iyer के पास समय ही समय है
*मुंबई से बल्लेबाज Shreyas Iyer का एक नया वीडियो आया है सामने।
*वीडियो में अय्यर से ऑटोग्राफ लेने पहुंचा था उनका एक जबरा फैन।
*इस दौरान अय्यर ने फैन को दिया बल्ले और जर्सी पर अपना ऑटोग्राफ।
*वहीं अय्यर के इस जेस्चर की अब हर कोई कर रहा है तारीफ।
Shreyas Iyer का ये वीडियो सामने आया है हाल ही में
View this post on Instagram
A post shared by Pinkvilla (@pinkvilla)
एक नजर बल्लेबाज की इन तस्वीरों पर भी
View this post on Instagram
A post shared by Shreyas Iyer (@shreyasiyer96)
KKR टीम नहीं छोड़ेगी अय्यर का साथ!
कई सालों के इंतजार के बाद KKR टीम ने 2024 में IPL का खिताब अपने नाम किया था, इस दौरान टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर ने की थी। दूसरी ओर मेगा ऑक्शन से पहले KKR टीम भले ही स्टार खिलाड़ियों को रिलीज कर देगी, लेकिन टीम श्रेयस अय्यर का साथ नहीं छोड़ेगी और ऐसे में इस टीम की IPL 2025 में अय्यर कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। KKR टीम के लिए वैसे गौतम गंभीर भी काफी लकी हैं, पहले 2 बार जब ये टीम खिताब जीती थी तो गंभीर KKR के कप्तान थे और इस साल वो टीम के मेंटोर थे। लेकिन अब वो KKR का साथ छोड़ चुके हैं और टीम इंडिया के हेड कोच बन गए हैं।
Women’s T20 WC 2026: ‘भारत को सिर्फ जीतना नहीं, बल्कि बड़े अंतर से जीतना होगा’ – भारतीय महिला टीम को अभिषेक नायर की अहम सलाह
BAN vs AUS, 3rd ODI: कूपर कॉनॉली के धुआंदार 149 की बदौलत ऑस्ट्रेलिया 1 विकेट से जीता, बांग्लादेश ने 2-1 से जीती सीरीज
IND vs AFG 2026: ‘यह एक स्पेशल फीलिंग है’ – धर्मशाला में अपने शानदार डेब्यू पर गुरनूर बरार
ICC Women’s T20WC 2026, IND W vs PAK W: टॉस जीतकर भारत ने बल्लेबाजी चुनी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

