Skip to main content

ताजा खबर

फिर से Virat Kohli ने दिखाया अपना बड़ा दिल, रणजी मैच के बाद साथी खिलाड़ी ने किया खुलासा

फिर से Virat Kohli ने दिखाया अपना बड़ा दिल, रणजी मैच के बाद साथी खिलाड़ी ने किया खुलासा

Virat Kohli And Sanat Sangwan (Image Credit- Instagram)

हाल ही में Virat Kohli ने जो रणजी मैच खेला था, उसका नजारा देखने लायक था। वहीं मैच खत्म होने के बाद दिल्ली और रेलवे टीम के खिलाड़ियों के बीच विराट से ऑटोग्राफ लेने की होड़ मच गई थी। इस बीच दिल्ली टीम के एक खिलाड़ी का पोस्ट वायरल हो रहा है, जो कोहली से जुड़ा है।

अब टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं Virat Kohli

वहीं अब Virat Kohli टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं, जहां वो इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज की तैयारी कर रहे हैं। एक लंबे ब्रेक के बाद कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं, आखिरी बार वो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए थे। वहीं टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच कुल 3 वनडे मैच की सीरीज होगी, जिसका आगाज 6 फरवरी से होगा।

Virat Kohli ने दिल्ली के साथी खिलाड़ी को दिया खास गिफ्ट

*दिल्ली रणजी टीम के खिलाड़ी Sanat Sangwan का इंस्टा पोस्ट हुआ वायरल।
*जहां इस पोस्ट में Sanat की विराट कोहली के साथ कई सारी तस्वीरें शामिल हैं।
*विराट ने रणजी मैच के बाद Sanat Sangwan को गिफ्ट में दिया था अपना बल्ला।
*कैप्शन लिखा-Grateful महसूस हो रहा है किंग के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर कर।

ये पोस्ट सामने आया है Virat Kohli को लेकर

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanat (@sanat.sangwan)

A post shared by Sanat (@sanat.sangwan)

टीम इंडिया के अभ्यास सत्र से विराट की वायरल हुई तस्वीर

फिर से Virat Kohli ने दिखाया अपना बड़ा दिल, रणजी मैच के बाद साथी खिलाड़ी ने किया खुलासा

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

हिमांशु सांगवान ने किया था विराट को बोल्ड

रेलवे टीम के खिलाफ हुए रणजी मैच में विराट कोहली से बल्लेबाजी में काफी उम्मीदें थी, लेकिन वो 22 गज पर अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। दूसरी ओर रेलवे टीम के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने कोहली को एक शानदार गेंद पर बोल्ड किया था, जिसके बाद इस गेंदबाज की जमकर तारीफ हुई थी। वहीं कोहली ने हिमांशु को गेंद पर ऑटोग्राफ भी दिया था, साथ ही गेंदबाज ने कोहली को लेकर सोशल मीडिया पर खास पोस्ट भी शेयर किया था। वैसे इस बार विराट के अलावा केएल केएल राहुल, पंत, रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने भी रणजी ट्रॉफी के मैच खेले थे। साथ ही सर जडेजा भी 2 मैच खेलने उतरे थे, जिसमें से एक मुकाबले में वो मैन ऑफ द मैच थे और दिल्ली के खिलाफ हुए उन्होंने 12 विकेट अपने नाम किए थे।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...