Skip to main content

ताजा खबर

प्रीमियर लीग में लिवरपूल ने मैनचेस्टर यूनाईटेड को 3-0 से रौंदा, तो कुलदीप यादव का रिएक्शन हुआ वायरल

प्रीमियर लीग में लिवरपूल ने मैनचेस्टर यूनाईटेड को 3-0 से रौंदा तो कुलदीप यादव का रिएक्शन हुआ वायरल

Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड में जारी इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबाॅल टूर्नामेंट में 1 सितंबर को हुए मैच में लिवरपूल ने एकतरफा अंदाज में मैनचेस्टर यूनाईटेड को 3-0 से हराया दिया है। तो वहीं लिवरपूल की इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने एक रिएक्शन दिया है, जो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

गौरतलब है कि मुकाबले में लिवरपूल को मैच जिताने में लुईस डियाज ने अहम भूमिका निभाई और दो गोल किए, जबकि एक गोल मोहम्मद सालाह ने ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर किया। तो वहीं यह जारी टूर्नामेंट में लिवरपूल की लगातर तीसरी जीत है। इस जीत के बाद लिवरपूल के जारी टूर्नामेंट में 9 अंक हो गए हैं और टूर्नामेंट की अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

तो वहीं अब लिवरपूल की इस जीत के बाद कुलदीप के रिएक्शन ने सुर्खियां बटोर ली हैं। बता दें कि लिवरपूल की इस जीत के बाद कुलदीप ने अपने आधिकार इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीम की जीत की एक फोटो को शेयर करते हुए लिखा- किलिंग इट (Kiling it)

देखें कुलदीप यादव की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशाॅट

दूसरी ओर, आपको कुलदीप यादव के बारे में जानकारी दें तो वह आखिरी बार भारत के श्रीलंका दौरे पर खेलते हुए नजर आए थे। इस दौरे पर वह भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। इस दौरान बाएं हाथ के दिग्गज स्पिनर ने कुल चार विकेट हासिल किए थे।

तो वहीं अब वह भारत की ओर से 19 सितंबर से बांग्लादेश के भारतीय दौरे पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। गौरतलब है कि बहुत ही जल्द बांग्लादेश क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट और तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत दौरे पर आने वाली है। बांग्लादेश के इस दौरे की शुरुआत 19 सितंबर को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में होने वाले पहले मैच से होगी।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: दक्षिण अफ्रीका को बाहर कर पूर्व इंग्लैंड कप्तान ने चुने अपने चार सेमीफाइनलिस्ट

former England skipper picks his four semifinalists for global event (image via getty) टी20 वर्ल्ड कप का बुखार धीरे-धीरे चढ़ रहा है, जिससे क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। वार्म-अप...

3 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, Eshan Malinga हुए चोटिल आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका...

‘खेलने की भूख बरक़रार है’ – जोस बटलर का इंग्लैंड करियर खत्म करने का कोई प्लान नहीं

Jos Buttler (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल के दिग्गज खिलाड़ी जोस बटलर का कहना है कि वह रिटायरमेंट के बारे में सोचने से बहुत दूर हैं, भले...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, Eshan Malinga हुए चोटिल

Eshan Malinga (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा तेज गेंदबाज एशान मलिंगा...