Skip to main content

ताजा खबर

प्रसिद्ध कृष्णा सभी फॉर्मेट खेलने के लिए फिट घोषित, न्यूजीलैंड दौरे के लिए जल्द भरेंगे उड़ान

Prasidh Krishna declared fit to play all formats, expected to fly to New Zealand shortly (Image credit Twitter - X)
Prasidh Krishna declared fit to play all formats, expected to fly to New Zealand shortly (Image credit Twitter – X)

भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह उबर गए हैं और उन्हें बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) से मेडिकल क्लीयरेंस मिल गई है। लंबे कद के इस तेज गेंदबाज को सभी फोर्मट्स में खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। वे जल्द ही न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरेंगे और भारतीय टीम से जुड़ेंगे।

1 और 2 नवंबर को सीओई में मैच सिमुलेशन पूरे करने के बाद, कृष्णा की रिकवरी में तेजी आई। मेडिकल स्टाफ ने उन्हें पूरी तरह से फिट घोषित करने से पहले उनके वर्कलोड, दौड़ने की कैपेसिटी और गेंदबाजी की रयथ्म पर बारीकी से नजर रखी। वेस्टइंडीज के खिलाफ एक वनडे मैच के दौरान उनके बाएं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था, जिस चोट के कारण उन्हें भारत के मौजूदा व्हाइट-बॉल दौरों से बाहर होना पड़ा। अब उनका रिहैबिलिटेशन पूरा हो चुका है, और टीम मैनेजमेंट उनके लौटने को न्यूजीलैंड में होने वाले रेड-बॉल दौरों से पहले एक बड़ा पॉजिटिव कदम मान रहा है।

28 वर्षीय यह खिलाड़ी न्यूजीलैंड में इंडिया ए टीम के साथ जुड़ेंगे

टॉप-लेवल इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने से पहले, 28 वर्षीय यह खिलाड़ी न्यूजीलैंड में इंडिया ए टीम के साथ जुड़ेंगे, जहां वे तीसरा चार-दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट खेलेंगे। यह वार्म-अप मैच उन्हें वहां की कंडीशंस में ढलने, कई दिनों तक गेंदबाजी करने और फिर से कॉम्पिटेटिव लय हासिल करने के लिए एक बेहतरीन मौका देगा।

बीसीसीआई ने कहा, “गेंदबाज न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे और अंतिम चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम में शामिल होगा, बशर्ते वह रिटर्न टू प्ले (आरटीपी) असेसमेंट में सफल हो जाए। इससे उन्हें मैच प्रैक्टिस हासिल करने और टेस्ट श्रृंखला के लिए तैयारी करने का मौका मिलेगा।” अब यह सामने आया है कि प्रसिद्ध ने फिटनेस फॉर्मलिटीज सफलतापूर्वक पूरी कर ली हैं और न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार हैं।

4 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में कृष्णा नहीं खेलेंगे। अब उनका पूरा ध्यान न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज (जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा है) से पहले, ‘इंडिया ए’ के ​​मैचों के जरिए अपनी मैच फिटनेस हासिल करने पर है।

यह भी पढ़ें – ‘वह डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे’ – हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी पर शुभमन गिल का बड़ा बयान

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026: स्लिप में विराट कोहली ने एक हाथ से लपका करिश्माई कैच, देखें वायरल वीडियो

NZ vs IND: Virat Kohli pulls off breathtaking one-handed slip catch to send Nathan Smith packing (image via SonyLiv) न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला...

NZ vs IND 2026, 1st ODI: मात्र 185 रनों पर सिमटी कीवी टीम, अर्शदीप-गुरनूर ने गेंद से बरपाया कहर

NZ vs IND 2026, 1st ODI: Arshdeep Singh (image via getty) बुधवार, 4 नवंबर को 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले वनडे में, भारतीय कप्तान के टॉस जीतकर न्यूजीलैंड...

4 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया 5 मैचों की वनडे सीरीज...

‘विराट कोहली शतक लगाएंगे, भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज ड्रॉ रहेगी’ पहले वनडे से पहले पुजारा ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) से भारतीय...