Skip to main content

ताजा खबर

पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा का सिल्वर मेडल, वर्ल्ड कप 2023 को टीम इंडिया की हार की तरह ही है! यहां समझिए पूरा मामला

पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा का सिल्वर मेडल, वर्ल्ड कप 2023 को टीम इंडिया की हार की तरह ही है! यहां समझिए पूरा मामला

Neeraj Chopra (Image Credit- Twitter X)

पेरिस ओलंपिक में 8 अगस्त को भाला फेंक प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया। बता दें कि इस फाइनल में नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है, जो गोल्ड मेडल जीतने के प्रबल दावेदार थे।

हालांकि, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने नया ओलंपिक रिकाॅर्ड बनाते हुए 92.97 मीटर भाला फेंक, गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। तो वहीं आज इस आर्टिकल में हम आपको नीरज चोपड़ा के इस सिल्वर को मेडल को क्रिकेट के नजरिए से देखने की कोशिश करते हैं:

नीरज चोपड़ा का सिल्वर मेडल कुछ वर्ल्ड कप 2023 में भारत की हार के जैसा था

पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल और भारतीय क्रिकेट टीम के आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में प्रदर्शन में हम कई सारी समानताएं देख सकते हैं। क्योंकि वर्ल्ड कप में टीम इंडिया एशिया कप 2023 जीतकर आई थी, और कमाल की फाॅर्म में थी।

तो वहीं कुछ ऐसा ही नीरज चोपड़ा के साथ था, क्योंकि उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 में भाग लेने से पहले विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 और एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीता था। चोपड़ा की फाॅर्म भी एक दम टीम इंडिया की तरह कमाल की थी।

लीग स्टेज में भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में कोई भी मैच नहीं हारा था, और उसके बाद सेमीफाइनल जीतकर 10 जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई। फाइनल जीतने के भी टीम इंडिया प्रबल दावेदार थी, जैसे नीरज ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के थे। जबकि भारत तो अपने घरेलू मैदान पर क्रिकेट खेल रही थी।

तो वहीं जिस तरह टीम इंडिया को वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली, तो कुछ ऐसा ही नीरज के साथ ओलंपिक में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने किया। इससे पहले हुई सभी प्रतियोगिता में नीरज ने नदीम को हराया है, लेकिन कल 8 अगस्त को हुए भाला फेंक प्रतियोगिता में उन्होंने एक शानदार थ्रो फेंका और गोल्ड मेडल पक्का कर लिया।

पर फाइनल के दिन नीरज और टीम इंडिया के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए थे। लेकिन ये बात माननी पड़ेगी कि इनफाॅर्म होने के बाद, दोनों बार टीम इंडिया और नीरज पर फाइनल में विरोधी भारी पड़े हैं। दोनों ही मैचों के दौरान हर एक भारतीय फैन टुकटुकी लगाए देखता व सोचता रहा कि ऐसा नहीं होता था टीम इंडिया वर्ल्ड कप और नीरज गोल्ड मेडल जीत सकते थे।

भारतीय धरती पर टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीतकर 13 साल से चले आ रहे सूखे को खत्म कर सकती थी, तो वहीं नीरज लगातार दो गोल्ड मेडल ओलंपिक में जीतकर, भारत के ट्रैक एंड फील्ड एथलीट के महानतम खिलाड़ी बन सकते थे। लेकिन शायद ऐसा नहीं होना था।

हालांकि, इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम का आईसीसी ट्राॅफी ना जीतने पाने का सपना, टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम करने के बाद पूरा हो गया, लेकिन अब नीरज को गोल्ड मेडल दोबारा जीतने के लिए चार साल इंतजार करना होगा। तो वहीं सब कुछ ठीक रहा तो 2028 में लास एंजलिस में होने वाले ओलंपिक में फैंस नीरज और भारतीय टीम को एक साथ गोल्ड मेडल जीतते हुए देख सकते हैं।
यह भी चेक करे:- Champions Trophy 2025 से पहले भारत और पाकिस्तान खेलेंगे इतने वनडे मैच? बाकी टीमों का शेड्यूल भी जानें यहां

আরো ताजा खबर

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...