Skip to main content

ताजा खबर

पृथ्वी शाॅ करना चाहते हैं टीम इंडिया में वापसी, आईपीएल से पहले दे दिया ये बड़ा बयान

पृथ्वी शाॅ करना चाहते हैं टीम इंडिया में वापसी, आईपीएल से पहले दे दिया ये बड़ा बयान

Prithvi Shaw (Image Credit- Twitter X)

सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ को भारतीय टीम से बाहर हुए एक लंबा अरसा हो चुका है। शाॅ आखिरी बार जुलाई 2021 में भारत के श्रीलंका दौरे पर खेलते हुए नजर आए थे। इसके बाद फाॅर्म, चोट और मैदान के बाहर हुए विवादों के चलते उन्हें टीम इंडिया से बाहर होना पड़ा, और इसके बाद वह वापसी नहीं कर पाए।

तो वहीं, भारतीय टीम से बाहर होने के बाद उनका फाॅर्म आईपीएल में भी नहीं चला, जिसके चलते उन्हें पिछले आईपीएल में कोई भी खरीददार नहीं मिला था। हालांकि, कड़ी मेहनत और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के चलते आईपीएल 2026 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने बेस प्राइस में खरीदा।

अब वह 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इस बीच उन्होंने भारतीय टीम में वापसी करने की आस नहीं छोड़ी है, और इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

पृथ्वी शाॅ ने दिया बड़ा बयान

आईपीएल के आगामी सीजन के शुरू होने से पहले न्यूज एजेंसी से बात करते हुए शाॅ ने कहा- मुझे लगता है कि यही वजह है कि मैं खेल रहा हूं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि मुझे टीम इंडिया में वापसी करनी है। इसलिए, मैं बहुत मेहनत कर रहा हूं। जितनी मेहनत मैं पहले कर रहा था, आज मैं उससे तीन गुना ज्यादा मेहनत कर रहा हूं।

तो वहीं, आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा 75 लाख के बेस प्राइस में खरीदने पर प्रतिक्रिया देते हुए पृथ्वी शाॅ ने कहा- यह हमेशा एक नई शुरुआत होती है। यहां पर कई यादें हैं, लेकिन अब वे इतिहास बन चुकी हैं।

यह अब एक नया सीजन है और नए खिलाड़ी हैं। मैं यहां पिछले साल नहीं था और अब फिर शामिल हो रहा हूं। मैं हमेशा खुद पर विश्वास करता हूं। मेरे परिवार ने मुझे काफी सपोर्ट किया है। मैं ज्यादा नहीं सोचता, लेकिन मेरे लिए मौजूदा समय मायने रखता है।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...