
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज का 2024-25 का सीजन भारतीय टीम और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के लिए कुछ खास नहीं रहा। इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के शुरू होने से पहले पूर्व कप्तान से फैंस को काफी उम्मीदें थी, लेकिन कोहली बुरी तरह फ्लाॅप साबित हुए।
पर्थ टेस्ट मैच में अगर कोहली के शतक को छोड़ दें, तो वह बाकी मैचों को मिलाकर कुल 190 रन ही बना पाए। साथ ही सबसे ज्चादा चिंता की बात उनका लगातार ऑफ साइड स्टंप के गेंद के खिलाफ स्लिप पर कैच आउट होना था। वह एक ही तरीके से पूरी सीरीज के दौरान आउट होते हुए नजर आए।
इसके बाद उन गेंदों को न छोड़ने की चाहत ने विराट कोहली के कोचिंग पद्धतियों और परामर्श के प्रति उनके ग्रहणशील न होने पर सवालिया निशान खड़े कर दिए। तो वहीं अब इस बात को लेकर टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाजी कोच भरत अरुण की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।
भरत अरुण ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि हाल में ही एस बद्रीनाथ के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम में भरत अरुण ने कहा- देखिए, विराट कोहली जरूर पूछेंगे। यदि आप उसे बदलाव या उस जैसा कुछ सुझाव देते हैं, तो आपके पास एक बहुत अच्छा कारण होना चाहिए कि आप यह सुझाव क्यों दे रहे हैं।
भरत ने आगे कहा- मुझे यकीन है कि वह ऐसा करेगा, क्योंकि वह दुनिया का नंबर 1 बल्लेबाज है। जब आप सुझाव देंगे कि क्या गलत है, तो वह ऐसे प्रश्न पूछेगा कि मुझमें क्या गलत है? और मैं अपने रन कैसे चूक गया? तो इसका जबाव आपके पास होना चाहिए।
खैर, अब कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 6 फरवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में खेलने वाले हैं। इस सीरीज में कोहली अच्छा प्रदर्शन कर, चैंपियंस ट्राॅफी से पहले अपनी फाॅर्म को दोबारा हासिल करना चाहेंगे।
38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?
5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट
बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

