Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच भरत अरुण ने बताया कि विराट कोहली कोचों की आलोचना और सलाह पर कैसे प्रतिक्रिया देते थे

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज का 2024-25 का सीजन भारतीय टीम और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के लिए कुछ खास नहीं रहा। इस बहुप्रतीक्षित सीरीज के शुरू होने से पहले पूर्व कप्तान से फैंस को काफी उम्मीदें थी, लेकिन कोहली बुरी तरह फ्लाॅप साबित हुए।

पर्थ टेस्ट मैच में अगर कोहली के शतक को छोड़ दें, तो वह बाकी मैचों को मिलाकर कुल 190 रन ही बना पाए। साथ ही सबसे ज्चादा चिंता की बात उनका लगातार ऑफ साइड स्टंप के गेंद के खिलाफ स्लिप पर कैच आउट होना था। वह एक ही तरीके से पूरी सीरीज के दौरान आउट होते हुए नजर आए।

इसके बाद उन गेंदों को न छोड़ने की चाहत ने विराट कोहली के कोचिंग पद्धतियों और परामर्श के प्रति उनके ग्रहणशील न होने पर सवालिया निशान खड़े कर दिए। तो वहीं अब इस बात को लेकर टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाजी कोच भरत अरुण की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

भरत अरुण ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही एस बद्रीनाथ के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम में भरत अरुण ने कहा- देखिए, विराट कोहली जरूर पूछेंगे। यदि आप उसे बदलाव या उस जैसा कुछ सुझाव देते हैं, तो आपके पास एक बहुत अच्छा कारण होना चाहिए कि आप यह सुझाव क्यों दे रहे हैं।

भरत ने आगे कहा- मुझे यकीन है कि वह ऐसा करेगा, क्योंकि वह दुनिया का नंबर 1 बल्लेबाज है। जब आप सुझाव देंगे कि क्या गलत है, तो वह ऐसे प्रश्न पूछेगा कि मुझमें क्या गलत है? और मैं अपने रन कैसे चूक गया? तो इसका जबाव आपके पास होना चाहिए।

खैर, अब कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 6 फरवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज में खेलने वाले हैं। इस सीरीज में कोहली अच्छा प्रदर्शन कर, चैंपियंस ट्राॅफी से पहले अपनी फाॅर्म को दोबारा हासिल करना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...

2017 में टीम इंडिया का कोच बनने वाले थे वीरेंद्र सहवाग, लेकिन इस वजह से नहीं बन पाए

Virat Kohli Virender Sehwag (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 2017 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को लेकर बड़ा खुलासा...

फील्डिंग कोच टी दिलीप को रोहित शर्मा ने दी भावुक विदाई, बोले ‘आपने टीम के अंदर जादू कर दिया’

Garu Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप को भावुक अंदाज में विदाई दी...

WTC फाइनल की रेस से बाहर हुई भारत तो इन 3 नए गेंदबाजों को मौका देगा बीसीसीआई: रिपोर्ट्स 

Team India (Image Credit- Twitter X) ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) एक नई योजना पर काम कर रहा है। वह भारत के न्यूजीलैंड दौरे...