Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व भारतीय गेंदबाज ने ‘This or That’ में सूर्या को नहीं बल्कि इस अफगान को चुना बेस्ट टी20 कप्तान

Suryakumar Yadav (Image Credit - Twitter X)
Suryakumar Yadav (Image Credit – Twitter X)

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने हाल ही में एक ‘This or That’ चैलेंज में बड़ा चुनाव किया। जब उनसे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ कप्तान चुनने के लिए कहा गया, तो उन्होंने बिना हिचकिचाए अफगानिस्तान के राशिद खान का नाम लिया। इस दौरान उन्होंने सूर्याकुमार यादव, एडन मार्कराम जैसे बड़े नामों को नजरअंदाज कर दिया।

वरुण आरोन ने सूर्या को छोड़ा, राशिद खान को चुना टी20 का बेस्ट कप्तान

राशिद खान ने हाल ही में यूएई में आयोजित एशिया कप 2025 में अफगानिस्तान की कप्तानी की थी। हालांकि, उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई और ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। अफगानिस्तान को बांग्लादेश और श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद वरुण आरोन का मानना है कि टी20 प्रारूप में राशिद खान से बेहतर कोई कप्तान नहीं है।

यहां गौर करने वाली बात है कि सूर्याकुमार यादव ने भारत को हाल ही में एशिया कप का खिताब दिलाया। उनकी कप्तानी में भारत ने पूरे टूर्नामेंट में कोई मैच नहीं हारा और लगातार सात मुकाबले जीतकर रिकॉर्ड नौवीं बार ट्रॉफी अपने नाम की। सूर्या का बतौर कप्तान रिकॉर्ड भी शानदार है अब तक 29 में से सिर्फ 4 मैच हारे हैं।

दूसरी ओर, एडन मार्करम ने साउथ अफ्रीका को 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल तक पहुंचाया। वह पुरुष टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रोटियाज की अगुवाई करने वाले पहले कप्तान बने। हालांकि, उनका कुल कप्तानी रिकॉर्ड उतना प्रभावशाली नहीं रहा। उन्होंने अब तक 31 मैचों में सिर्फ 14 जीत हासिल की हैं।

राशिद खान की बात करें तो उन्होंने अब तक अफगानिस्तान की ओर से 38 टी20 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम ने 20 मुकाबले जीते हैं। उनका जीत प्रतिशत लगभग 52.63 है। 2024 टी20 विश्व कप में भी अफगानिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, जहाँ उन्हें दक्षिण अफ्रीका ने हराया।

हालांकि, हाल ही में अफगानिस्तान की लय थोड़ी कमजोर रही है। एशिया कप में निराशा के बाद टीम बांग्लादेश के खिलाफ भी लगातार हार झेल रही है। शारजाह में खेले गए दो मैच हारने के बाद अब दोनों टीमें 5 अक्टूबर, रविवार को तीसरे और आखिरी मुकाबले में भिड़ेंगी।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026, IND vs PAK: बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? मौसम और पिच रिपोर्ट पर डालें नजर

T20 WC 2026, IND vs PAK: weather and pitch report (image via X) एक रोमांचक मुकाबले में, भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आईसीसी इवेंट में आमने-सामने होंगे, जब रविवार,...

KSCA का सम्मान: चिन्नास्वामी स्टेडियम में राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के नाम पर स्टैंड्स!

Anil Kumble and Rahul Dravid (image via getty) कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) ने इंडियन क्रिकेट के दो सबसे मशहूर खिलाड़ियों को सम्मान देते हुए मशहूर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के...

T20 WC 2026: ‘टेक्निकली ठीक नहीं हैं अभिषेक शर्मा, सिर्फ बॉल को स्लॉग करते हैं’ – पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर

Abhishek Sharma (image via getty) मोहम्मद आमिर ने एक आसान प्लान बताया है जिससे पाकिस्तान को रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ होने...

14 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा बरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 WC 2026: ‘हमें शायद उन रनों का पीछा करना चाहिए था’ – ऑस्ट्रेलिया की जिम्बाब्वे से हार पर मैट रेनशॉ ईएसपीएनक्रिकइन्फो के...