Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व भारतीय खिलाड़ी विनोद कांबली हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, अपने फैंस से की खास अपील

पूर्व भारतीय खिलाड़ी विनोद कांबली हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, अपने फैंस से की खास अपील

Vinod Kambli (Pic Source-X)

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली मुंबई के आकृति अस्पताल से 1 जनवरी 2025 को डिस्चार्ज हुए। बता दें कि, तबीयत खराब होने की वजह से विनोद कांबली को आकृति अस्पताल में 21 दिसंबर को भर्ती कराया गया था।

विनोद कांबली ने शुरू में इस बात पर हामी भरी थी कि उनकी मांसपेशियों में ऐंठन और Urinary संक्रमण की वजह से पूर्व खिलाड़ी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में इस बात का खुलासा हुआ कि उनके मस्तिष्क में क्लॉट है। अस्पताल के निदेशक और विनोद कांबली के फैन डॉक्टर शैलेश ठाकुर ने उनके स्वास्थ्य को ठीक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और उन्होंने इस बात की भी पुष्टि कर दी है कि अब पूर्व खिलाड़ी पहले से काफी ठीक है और इसीलिए उन्हें वापस घर भेजा जा रहा है।

शैलेश ठाकुर ने टाइम्स आफ इंडिया को बताया कि, ‘वो अब ठीक है। मैं उन्हें वापस घर ड्रॉप कर रहा हूं।’ विनोद कांबली ने कहा कि, ‘डॉ ठाकुर ने मुझे फिट कर दिया है और मैंने उनसे कहा है कि अब मैं तभी वापसी करूंगा जब पूरी तरह से फिट हो जाऊंगा। मैं शिवाजी पार्क में लोगों को यह बताऊंगा कि मैं विनोद कांबली हूं, जिन्होंने अभी तक क्रिकेट नहीं छोड़ा है। अस्पताल में भी लोगों ने मुझे काफी अच्छा क्रिकेट का अभ्यास करवाया। मैंने सिर्फ चौके और छक्के मारे।’ यही नहीं विनोद कांबली ने सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और साथ ही फैंस को नशे से दूर रहने को कहा।’

यहां देखें वीडियो:

अस्पताल के बाहर का दृश्य काफी शानदार था, क्योंकि विनोद कांबली ने भारत की वनडे जर्सी पहनी थी और फैंस व अस्पताल के कर्मचारियों ने उनका शानदार तरीके से स्वागत किया। वो क्रिकेट का बैट पकड़े हुए थे और तमाम फैंस का मनोरंजन करते हुए उन्होंने कुछ शॉट्स भी खेले। हाल ही में एक वीडियो में विनोद कांबली को अस्पताल के कर्मचारियों के साथ एक लोकप्रिय गाने पर डांस करते हुए भी देखा गया था।

बता दें कि अनुभवी खिलाड़ी ने टीम इंडिया की ओर से 1991 से 2000 तक 121 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें विनोद कांबली ने सिर्फ 17 टेस्ट में 54 से अधिक की औसत से 1084 रन बनाए। यही नहीं विनोद कांबली के नाम 104 वनडे मैच में 32.59 की औसत से 2477 रन भी है।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों...