Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व भारतीय कोच संजय बांगर ने इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद, शानदार प्रदर्शन के लिए अभिषेक शर्मा की जगह तिलक वर्मा को चुना

पूर्व भारतीय कोच संजय बांगर ने इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद, शानदार प्रदर्शन के लिए अभिषेक शर्मा की जगह तिलक वर्मा को चुना

Sanjay Bangar. (Photo Source: Twitter)

हाल में ही जब भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया था, तो कुछ युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और मिडिल ऑर्डर में खेलने वाले तिलक वर्मा का नाम उल्लेखनीय रहा।

अभिषेक ने इस सीरीज में 5 मैचों में 279 रन बनाए और वह सीरीज के टाॅप रन स्कोरर रहे, तो तिलक ने इतने ही मैचों में 44.33 की औसत और 131.68 के स्ट्राइक रेट से कुल 133 रन बनाए। सीरीज में दोनों के ही प्रदर्शन की तारीफ देखने को मिली और दोनों को टीम इंडिया की टी20 बल्लेबाजी का भविष्य कहा जाने लगा।

दूसरी ओर, अभिषेक और तिलक की तुलना क्रिकेट गलियारों में भी काफी देखने को मिली, जिसमें अब नया नाम पूर्व भारतीय कोच व क्रिकेटर संजय बांगर (Sanjay Bangar) का जुड़ गया है। बांगर का कहना है कि तिलक अभिषेक की तुलना में अधिक परिष्कृत बल्लेबाज हैं, क्योंकि उनका स्वभाव और बीच के ओवरों में खेलने की क्षमता कमाल की है।

Sanjay Bangar ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही स्टार स्पोर्ट्स डीप पाॅइंट पर एक चर्चा में संजय बांगर ने कहा- मैं तिलक वर्मा को प्राथमिकता दूंगा। जब मैदान पर फील्ड प्रतिबंध होता है तो अभिषेक शर्मा हावी हो जाते हैं, लेकिन जब मैदान फैला हुआ हो तो तिलक मध्य क्रम में भी विशेष बल्लेबाज हो सकते हैं। उनका स्वभाव भी बेहतरीन है।

अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा का टी20 क्रिकेट में प्रदर्शन

अभिषेक के टी20 करियर के बारे में आपको जानकारी दें, तो वह खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम के लिए खेले गए 17 मैचों में 33.43 की औसत से कुल 535 रन बना चुके हैं। साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के मुंबई में खेले गए मैच में उन्होंने 135 रनों की पारी खेली, जो किसी भारतीय द्वारा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक बेस्ट स्कोर है।

तो वहीं, तिलक वर्मा टीम इंडिया के लिए खेले गए 25 मैचों में 49.93 की औसत और 155.07 के स्ट्राइक रेट से कुल 749 रन बना चुके हैं। इस दौरान युवा खिलाड़ी के बल्ले से दो शतक भी देखने को मिले हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चेन्नई में, तिलक द्वारा खेली गई मैच विनिंग पारी को काफी सराहा गया था।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: अभिषेक शर्मा की धुआंदार सेंचुरी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से रौंदा; सीरीज में ली 3-0 की अजय बढ़त

NZ vs IND 2026, 3rd T20I: Abhishek Sharma (image via getty) 27 अक्टूबर, मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत...

SM Trends: 27 अक्टूबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शानदार शतक जड़ा। इस आक्रामक बाएं हाथ के...

CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान

CSK Coach Zaheer Khan Set to Consult MS Dhoni Ahead of IPL Retention Cut-Off (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच जहीर खान, मुंबई में एमएस धोनी...

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में जारी तीसरे टी20आई मैच में...