Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने दिया बड़ा बयान, कहा- ICC चेयरमैन जय शाह भावना दिखाएं और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत को पाकिस्तान भेजें

Jay Shah (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) आईसीसी चेयरमैन निर्वाचित हुए हैं। शाह की नियुक्ति के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के भविष्य के बारे में आश्चर्यचकित कर दिया है।

गौरतलब है कि इस बार चैंपियंस ट्राॅफी के मेजबानी अधिकार पाकिस्तान के पास हैं। हालांकि, अभी तक यह बात कंफर्म नहीं हुई है कि क्या भारत इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान के दौरे पर जाएगा या नहीं? साथ ही वर्तमान में दोनों देशों के राजनीतिक रिश्तों को देखकर लग रहा है कि शायद ही भारत पाकिस्तान जाए।

अगर ऐसा हुआ तो एक बार फिर एशिया कप की तरह चैंपियंस ट्राॅफी को हाईब्रिड में करवाया जा सकता है। गौरतलब है कि उस समय मेजबानी के अधिकार पाकिस्तान के पास ही रहे थे, लेकिन भारत ने फाइनल समेत अपने सभी मैच श्रीलंका में खेले थे।

दूसरी ओर, अब जय शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज यूनिस खान (Younis Khan) का बड़ा बयान सामने आया है। यूनिस का मानना है कि शाह खेल भावना को बरकरार रखेंगे और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के पाकिस्तान दौरे में मदद करेंगे।

यूनिस खान ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि जय शाह के हाल में ही आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद यूनिस खान ने क्रिकेट पाकिस्तान के हवाले से कहा- जय शाह के ICC प्रमुख बनने से क्रिकेट का उत्थान होना चाहिए। शाह को खेल भावना दिखाने की जरूरत है, क्योंकि आईसीसी प्रमुख की अच्छी पहल से भारत क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान आ सकता है, उसी तरह पाकिस्तान भी भारत का दौरा कर सकता है।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि क्या भारत चैंपियंस ट्राॅफी के लिए पाकिस्तान दौरे पर जाएगी या नहीं? हालांकि, वर्तमान परिदृश्य को देखकर यह असंभव सा ही लग रहा है।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...