Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व खिलाड़ियों पर जमकर बरसेगा पैसा, LLC ने फ्रेंचाइजी पर्स को आगामी सीजन के लिए 60 करोड़ तक बढ़ाया, पढ़ें बड़ी खबर 

पूर्व खिलाड़ियों पर जमकर बरसेगा पैसा, LLC ने फ्रेंचाइजी पर्स को आगामी सीजन के लिए 60 करोड़ तक बढ़ाया, पढ़ें बड़ी खबर 

Legends League Cricket Trophy (Photo Source: X/Twitter)

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LCC) के फैंस और पूर्व खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी ही खुशी की खबर सामने आ रही है। बता दें कि एलएलसी ने आगामी सीजन के लिए फ्रेंचाइजी पर्स को 60 करोड़ तक बढ़ा दिया है। बता दें कि आगामी सीजन में यह टीमों के पर्स में वृद्धि का 25 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले सीजन में फ्रेंचाइजियों के पास खिलाड़ियों की खरीददारी करने के लिए 48 करोड़ रुपए थे, जिसमें इस बार बढोत्तरी की गई है।

गौरतलब है कि टूर्नामेंट के पिछले सीजन से पूर्व क्रिकेटरों ने नीलामी में करीब 150 करोड़ रुपए के आस-पास कमाए थे। तो वहीं फ्रेंचाइजी पर्स में हुई वृद्धि के बाद, यह आंकड़ा आगामी सीजन में और बढ़ने वाला है। यह वृद्धि दर्शाती है कि यह लीग सीजन दर सीजन और ज्यादा तेजी से आगे बढ़ रही है।

साथ ही बता दें कि LLC के आगामी सीजन के लिए इस बार कुल 600 से ज्यादा खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। यह पंजीकरण इस बात को दर्शाता है कि अभी भी पूर्व खिलाड़ियों में खेल के प्रति कितना जुनून है और वह वे अपने जुनून को मैदान पर दिखाना चाहते हैं। LLC के आगामी सीजन को भारतीय क्रिकेट फैंस पांच अलग-अलग शहरों में देख पाएंगे।

LCC फाउंडर ने दिया बड़ा बयान

तो वहीं लीजेंड्स लीग क्रिकेट के आगामी सीजन में हुए इस बड़े बदलाव को लेकर टूर्नामेंट के को-फाउंडर रमन रहेजा (Raman Raheja) ने कहा- हर सीजन के साथ लीग बढ़ती जा रही है और स्टार खिलाड़ियों की मांग भी बढ़ रही है। फ्रेंचाइजी को जोशपूर्ण माहौल बनाने में मदद करने के लिए, हम आगामी लीजेंड्स लीग क्रिकेट सीजन के लिए ₹60 करोड़ के पर्स की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं।

यह वृद्धि उस अपार मूल्य और उत्साह को दर्शाती है, जो लीग ने क्रिकेट प्रशंसकों और शेयरहोल्डर्स के बीच पैदा किया है। हम अपने दिग्गज खिलाड़ियों को वह पहचान और पुरस्कार प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिसके वे हकदार हैं।

আরো ताजा खबर

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...