Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती 

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत बिगड़ी अस्पताल में हुए भर्ती

Vinod Kambli (Image Credit- Twitter X)

Vinod Kambli Admitted to Hospital: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) को खराब स्वास्थ्य के चलते थाणे के आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से कांबली वित्तीय और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

तो वहीं पूर्व क्रिकेटर की हालत को लेकर अगर इंडिया टीवी हिंदी की रिपोर्ट्स की मानें, तो इस समय डाॅक्टरों की एक टीम कांबली की देखभाल कर रही है। कांबली के खराब स्वास्थ्य के पीछे वजहों को जानने के लिए, फिलहाल कई तरह के टेस्ट किए जा रहे हैं।

हालांकि, यह बात तो सभी को मालूम है कि पिछले कई वर्षों में कांबली का मानसिक स्वास्थ्य खराब हो गया है। इस वजह से पूर्व क्रिकेटर मनोवैज्ञानिक रूप से कमजोर हो गया है। इसके अलावा वह अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन भी करने लगे हैं। क्रिकेट जगत उनके पीछे है और पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज को यथासंभव शीघ्रता से उबरने के लिए प्रेरित कर रहा है।

तो हाल ही में सोशल मीडिया पर विनोद कांबली का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह सचिन तेंदुलकर से बात करते हुए नजर आए। वीडियो में उनकी तबियत ठीक नहीं लग रही थी। इस घटना के बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने कांबली की मदद के लिए हाथ बढ़ाया था।

विनोद कांबली के क्रिकेट करियर पर एक नजर

तो वहीं आपको विनोद कांबली के क्रिकेट करियर के बारे में बताएं, तो उन्होंने भारत के लिए कुल 17 टेस्ट मैच 1991 से लेकर 1993 के बीच खेले, जिसमें उन्होंने 1084 रन बनाए। कांबली ने टेस्ट करियर में 4 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं।

साथ ही वनडे क्रिकेट में उन्होंने 104 मैचों में 2477 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। लेकिन इसके बाद लगातार खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। लेकिन एक समय कांबली को सचिन तेंदुलकर से बेहतर भारतीय बल्लेबाज समझा जा रहा था।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों...

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...