
Arshdeep Singh And Arshdeep Singh (Image Credit- Instagram)
Arshdeep Singh ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से सनसनी मचा दी थी, वहीं भारत लौटने के बाद इस खिलाड़ी के कई सारे इंटरव्यू हुए थे। जिसमें अर्शदीप ने टीम इंडिया से टेस्ट क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई थी, इस बीच अब भारतीय टीम के पूर्व कोच ने इस गेंदबाज को लेकर खुलासा करते हुए एक बड़ा बयान दे डाला है।
22 गज पर कब होगी Arshdeep Singh की वापसी?
Arshdeep Singh ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे और कुल 17 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था, वहीं इस मेगा टूर्नामेंट के बाद से खिलाड़ी 22 गज से दूर चल रहा है। ऐसे में अब अर्शदीप सिंह श्रीलंका दौरे से टीम इंडिया में वापसी करेंगे, जहां इस दौरे पर भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच पहले तीन टी20 मैचों की सीरीज होगी और फिर तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। इस दौरे से गौतम गंभीर टीम इंडिया के साथ बतौर हेड कोच जुडेंगे, वैसे गंभीर को साल 2027 तक भारतीय टीम का कोच बनाया गया है।
बस टेस्ट क्रिकेट में जल्द हो जाएगा Arshdeep Singh का डेब्यू
*Arshdeep को लेकर पूर्व गेंदबाजी कोच Paras Mhambrey ने दिया बयान।
*अर्शदीप ऑस्ट्रेलिया में इस साल अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं- Mhambrey
*वहां 4 तेज गेंदबाजों के साथ खेलते हैं तो अर्शदीप की जगह बन सकती है- पारस
*Paras बोले- अर्शदीप को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुछ और गेम टाइम की जरूरत है।
Arshdeep Singh ने टी20 वर्ल्ड कप में सनसनी मचा दी थी
View this post on Instagram
A post shared by ICC (@icc)
गेंदबाज गजब के लुक में नजर आ रहा है
View this post on Instagram
A post shared by Arshdeep Singh (@_arshdeep.singh__)
टेस्ट क्रिकेट को लेकर अर्शदीप ने दिया था बयान
दूसरी ओर एक इंटरव्यू में Arshdeep ने टीम इंडिया से टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर बयान दिया था, उन्होंने कहा था कि अब मैं टीम इंडिया से टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं और बुमराह भाई मुझे बोल चुके हैं कि अर्शदीप तुझे टीम इंडिया से तीनों प्रारूप खेलने हैं। साथ ही अर्शदीप बोले थे कि- बुमराह भाई हमेशा मुझे टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित करते है।
‘उन्होंने हमें चोक कर दिया’ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में पूर्व भारतीय ने की स्पिनर खिलाने की बड़ी मांग
NZ vs IND 2026, 2nd T20I: भारत ने टॉस जीतकर बोलिंग चुनी, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका; देखें प्लेइंग XI
बांग्लादेशी स्पिनर एलिस अल इस्लाम के बॉलिंग एक्शन पर उठे सवाल! वनडे डेब्यू के बाद संदिग्ध एक्शन की रिपोर्ट
मुंबई इंडियंस ने कायरन पोलार्ड को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, IPL 2027 से पहले बनाए गए हेड कोच

