Skip to main content

ताजा खबर

पीछे रह गई CSK और KKR, LSG के मालिक संजीव गोयनका ने ‘The Hundred’ में खरीदी यह धांसू टीम

पीछे रह गई CSK और KKR, LSG के मालिक संजीव गोयनका ने ‘The Hundred’ में खरीदी यह धांसू टीम
Sanjiv Goenka. (Photo by Indranil Bhoumik//Mint via Getty Images)इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक और आरपीएसजी ग्रुप के प्रमुख संजीव गोयनका ने ‘द हंड्रेड’ में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स फ्रैंचाइजी हासिल कर ली है। क्रिकबज के अनुसार, गोयनका ने एक आईपीएल टीम सहित अन्य प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ दिया। इसी के साथ बता दें कि मैनचेस्टर ओरिजिनल्स में उन्होंने 49% हिस्सेदारी ली है। 

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) द्वारा आयोजित इस प्रमुख प्रतियोगिता में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स का नेतृत्व फिल साल्ट कर रहे हैं।

संजीव गोयनका ने 11.5 अरब रुपये में खरीदी मैनचेस्टर ओरिजिनल्स टीम 

इस अधिग्रहण का मूल्य लगभग 107 मिलियन GBP होने का अनुमान है यानी यानी करीब साढ़े 11 अरब रुपये। यह राशि लंदन स्पिरिट के वैल्यू का आधा है, जिसे पहले 195 मिलियन GBP में अमेरिका स्थित टेक अरबपतियों के एक संघ को बेचा गया था। क्रिकबज के अनुसार, गोयनका ने लंदन स्थित एक फ्रेंचाइजी के लिए भी काफी प्रयास किया था, लेकिन अंत में उन्होंने हार मान ली।

खरीदे गए फ्रैंचाइजी का मूल्य ई-नीलामी के जरिए निर्धारित किया गया था। हालाँकि, यह पता नहीं चल पाया है कि मैनचेस्टर ओरिजिनल्स को खरीदने के लिए अन्य दावेदार कौन थे।

रिपोर्ट में कहा गया है, “राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स सभी इस सूची में थे। खबर है कि वे इस डील से पीछे हट गए हैं। इनमें से कोई फिर से मैदान में उतरा है या नहीं, यह पता लगाया जाना बाकी है।”

Sanjiv Goenka के पास अब है 3 फ्रेंचाइजी 

संजीव गोयनका IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक हैं।

संजीव गोयनका SA20 में डरबन सुपर जायंट्स के भी मालिक हैं।

मैनचेस्टर ओरिजिनल्स वर्ल्ड T20 लीग में गोयनका की तीसरी फ्रैंचाइजी टीम होगी।

अब तक बेची गई पांच टीमों में से – ओवल इनविंसिबल्स (अंबानी ग्रुप ने खरीदा), वेल्श फायर, लंदन स्पिरिट, बर्मिंघम फीनिक्स और मैनचेस्टर ओरिजिनल्स (गोयनका ने खरीदा) – दो आईपीएल मालिकों – अंबानी और गोयनका के पास चली गई हैं।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...