
Dhruv Jurel with Family (Image Credit- Instagram)
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (Shruv Jurel) ने आज 10 जनवरी को सोशल मीडिया पर दिल जीतने वाली एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह अपने माता-पिता नेमचंद और रणजी जुरेल के साथ नजर आ रहे हैं।
23 वर्षीय खिलाड़ी की इस फोटो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं युवा खिलाड़ी ने फोटो शेयर करते हुए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैप्शन में लिखा- ‘पापा के हाथ का खाना, मां के हाथ से’
देखें ध्रुव जुरेल की यह सोशल मीडिया पोस्ट
View this post on Instagram
A post shared by J U R E L (@dhruvjurel)
गौरतलब है कि हाल में ही जुरेल बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। हालांकि, दाएं हाथ के विकेटकीपर को सिर्फ पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने दो पारियों में 11 और 1 रन की पारी खेली थी।
मैच में टीम इंडिया ने 295 रनों से जीत हासिल कर, सीरीज की शानदार शुरुआत की थी। लेकिन इसके बाद टीम इंडिया के प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखने को मिली। जिसके कारण करीब दस साल बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BGT सीरीज को 3-1 से गंवा दिया।
इस हार के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की फाइनल की रेस से बाहर हो गई। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के बाद WTC फाइनल में लगातार दूसरी बार अपनी जगह पक्की कर ली।
खैर, इस BGT सीरीज से पहले जुरेल को इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में खेलने का मौका मिला था। इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट मैच में उन्होंने 46 रनों की पारी खेली, तो दूसरे मैच में 90 और 39* रनों की शानदार पारी खेली थी।
इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवाॅर्ड से नवाजा गया। अब पंत की मौजूदगी में जुरेल को एक बैक-अप विकेटकीपर के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किया जाता है।
अफगानिस्तान बनाम भारत तीसरे T20I मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स और पिच रिपोर्ट के बारे में
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, इस दिन एक्शन में नजर आएंगे ‘रोको’
AFG vs IND 2026: तीसरे टी20 मैच के लिए कुछ ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित 11
ICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, इस नंबर पर पहुंचे मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती

