Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए प्लेइंग XI का किया ऐलान, बाबर आजम की हुई वापसी

Pakistan Cricket Team (Photo Source: X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाना है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी थी।

पाक टीम की लाइनअप को देखते हुए यह उम्मीद की जा सकती है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में अब्दुल्ला शफीक के स्थान पर कप्तान शान मसूद पारी की शुरुआत कर सकते हैं। शफीक पिछले कुछ समय से मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं और इसलिए उन्हें ड्रॉप कर दिया गया है। वह हाल ही में समाप्त हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगातार तीन बार शून्य पर आउट हुए।

टीम में सैम अयूब बने हुए हैं। वहीं बाबर आजम की टेस्ट इलेवन में वापसी हुई है। बता दें कि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें अक्टूबर में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के बाद बाहर कर दिया था।

मीडिल ऑर्डर में कामरान गुलाम, विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान, उप-कप्तान सऊद शकील और सलमान आगा मौजूद हैं। वहीं आमेर जमाल, नसीम शाह, खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अब्बास के होने से गेंदबाजी अटैक मजबूत नजर आ रही है।

बता दें कि अब्बास ने अपना आखिरी टेस्ट अगस्त 2021 में खेला था। मीडियम-पेसर ने इस सीजन में कायद-ए-आजम ट्रॉफी के पांच मैचों में 31 विकेट साथ टीम में वापसी की है। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हुए शहजाद की भी टीम में वापसी हुई है।

यहां देखें पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

🚨 Pakistan’s playing XI for the first Test against South Africa in Centurion 🇵🇰#SAvPAK pic.twitter.com/8BdXEPAMfh

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) December 25, 2024

 

इसके अलावा अंतरिम मुख्य कोच आकिब जावेद पिछले महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट बॉल यूनिट की कमान संभालने के बाद पहली बार रेड बॉल सेटअप के कार्यभार को संभालने जा रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने विवादास्पद परिस्थितियों में लिमिटेड ओवरों के कोच पद से इस्तीफा दे दिया था।

 

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...

‘तब की तब देखेंगे’ – 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर Rohit Sharma ने तोड़ी चुप्पी!

Rohit Sharma Breaks Silence on 2027 World Cup Plans (image via getty) भारत के अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा ने आखिरकार 2027 आईसीसी मेन्स वनडे वर्ल्ड कप में अपनी भागीदारी को...