Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए अपनी प्लेइंग XI का ऐलान किया, कप्तान मोहम्मद रिजवान को दिया गया आराम

Mohammed Rizwan (Photo Source- Getty Images)

इस समय पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेल रही है। इन दोनों टीमों के बीच अभी तक दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और दोनों को ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया है। अब इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टी20 आज यानी 18 नवंबर को होबार्ट में खेला जाएगा।

इस तीसरे टी20 मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान को तीसरे मैच में आराम दिया गया है जबकि उनकी जगह टीम की कमान सलमान अली आगा को सौंपी गई है। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 29 रनों से जीत दर्ज की थी। इसके बाद दूसरा मुकाबला सिडनी में खेला गया था जिसको ऑस्ट्रेलिया ने 13 रनों से अपने नाम किया था। तीन मैच की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से आगे है।

तीसरे टी20 में मोहम्मद रिजवान के अलावा युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह को भी आराम दिया गया है और उनकी जगह जहांदाद खान अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने जा रहे हैं। यही नहीं मोहम्मद रिजवान की अनुपलब्धता में हसीबुल्लाह खान विकेटकीपिंग करते हुए नजर आएंगे। अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम अभी तक इस टी20 सीरीज में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं और उन्होंने दो मैच में सिर्फ 6 रन बनाए हैं।

बता दें कि, इस टी20 सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम को इंडिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जाएगा। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की निगाहें पाकिस्तान को टी20 सीरीज में क्लीनस्वीप करने पर होगी।

यह रही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 में पाकिस्तान की प्लेइंग XI:

साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), उस्मान खान, सलमान अली आगा (कप्तान), मोहम्मद इरफान खान, अब्बास अफरीदी, शाहीन अफरीदी, जहांदाद खान, हारिस रऊफ, सुफियान मुकीम।

Pakistan playing XI for the third T20I against Australia 🏏#AUSvPAK | #BackTheBoysInGreen pic.twitter.com/BXwXMmEetM

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) November 18, 2024

 

 

আরো ताजा खबर

ENG vs IND: 5वें टी20 मैच भारत ने टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, किए 2 बदलाव, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मैच साउथम्पटन के द रोज बोल मैदान पर...

मिचेल सैंटनर को जैकब डफी पर बड़ा भरोसा, बोले- ‘अब वही होंगे हमारी गेंदबाजी के लीडर’

Mitchell Santner(Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज जैकब डफी पर पूरा...

ENG vs IND: सीरीज गंवाने के बाद भारतीय खेमे में हलचल, कोचिंग स्टाफ के कई सदस्यों के इस्तीफा देने की खबर: रिपोर्ट्स

Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) आयरलैंड में निराशाजनक प्रदर्शन और इंग्लैंड के खिलाफ भी टी20आई सीरीज हारने के बाद, खबर है कि बीसीसीआई राष्ट्रीय टीम के सपोर्ट स्टाफ...

ना कोहली, ना सचिन: लॉर्ड्स के मैदान पर ये अनोखा कारनामा करने वाली पहली भारतीय बनीं हरमनप्रीत कौर

Harmanpreet Kaur achieves historic all-format milestone at Lord’s (image via getty) शुक्रवार, 10 जुलाई को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन, भारतीय महिला...