Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान टीम में बड़ी हलचल, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मोहम्मद यूसुफ ने छोड़ा चयनकर्ता का पद

पाकिस्तान टीम में बड़ी हलचल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मोहम्मद यूसुफ ने छोड़ा चयनकर्ता का पद

Mohammad Yousuf. (Photo by Arif Ali/AFP/Getty Images)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आज यानी 29 सितंबर को इस बात की घोषणा की है कि मोहम्मद यूसुफ ने क्रिकेट बोर्ड के भीतर अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपनी मर्जी से राष्ट्रीय चयन समिति के सदस्य के रूप से इस्तीफा दे दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ठीक पहले मोहम्मद यूसुफ का इस्तीफा चौंकाने वाला है। यही नहीं सेलेक्टर के पद से हटने की वजह का खुलासा मोहम्मद यूसुफ ने खुद ही किया है।

मोहम्मद यूसुफ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए यह महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वो निजी वजहों से ये पद छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें टीम में शामिल खिलाड़ियों की काबिलियत पर पूरा भरोसा है। वो भविष्य में अच्छा करेंगे।’

यह रहा मोहम्मद यूसुफ का ट्वीट:

बता दें कि, पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन तीनों ही फॉर्मेट में पिछले कुछ समय से काफी खराब रहा है। हाल ही में पाकिस्तान को दो मैच की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश ने हराया था। बांग्लादेश ने दो मैच की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया था। यही नहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी पाकिस्तान टीम अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही थी और सेमीफाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाई थी। अब पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। यह टेस्ट सीरीज 7 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

हालांकि टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले ही मोहम्मद यूसुफ ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया है। बता दें कि मोहम्मद यूसुफ पाकिस्तान U19 टीम के मुख्य कोच भी थे जिन्होंने आईसीसी U19 पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 में तीसरा स्थान अपने नाम किया था।

पाकिस्तान 2023-25 ​​विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 7 में से दो मैचों में जीत की बदौलत 16 अंकों के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। टीम के प्रदर्शन को लेकर तमाम पूर्व खिलाड़ियों ने अपना-अपना पक्ष रखा है। सभी ने पाकिस्तान टीम की जमकर आलोचना भी की है। यही नहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी पाकिस्तान में ही खेला जाना है। राष्ट्रीय टीम को अब आगामी टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है।

আরো ताजा खबर

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...

पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

Mustafizur Rahman (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 के आखिर में एक नया मौका आने वाला है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया...