Skip to main content

ताजा खबर

‘पाकिस्तान टीम को किसी भी इवेंट के लिए इंडिया नहीं भेजना चाहिए,’ चैंपियंस ट्रॉफी विवाद में कूदे शाहिद अफरीदी

‘पाकिस्तान टीम को किसी भी इवेंट के लिए इंडिया नहीं भेजना चाहिए,’ चैंपियंस ट्रॉफी विवाद में कूदे शाहिद अफरीदी

Shahid Afridi (Image Credit- Twitter X)

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से यह अपील की है कि उन्हें पाकिस्तान टीम को किसी भी इवेंट के लिए भारत नहीं भेजना चाहिए। उन्होंने कहा है कि पीसीबी को तब तक भारत का दौरा नहीं करना चाहिए, जब तक वो उनके देश में खेलने के लिए हामी नहीं भरते है। बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान में खेला जाना है और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में दुनियाभर के तमाम देशों को भाग लेते हुए देखा जाएगा।

कराची आर्ट काउंसिल में उर्दू कांफ्रेंस के दौरान शाहिद अफरीदी ने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट को खुद पर भरोसा रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने पीसीबी से अपील की है कि बोर्ड को भी अब कड़े फैसले लेने होंगे।

शाहिद अफरीदी ने कहा कि, ‘पाकिस्तान क्रिकेट को और भी मजबूत और खुद पर भरोसा रखना चाहिए ताकि वो महत्वपूर्ण फैसला ले सके। अगर भारत, पाकिस्तान में जाकर खेलना नहीं चाह रहा है तो हमें भी उनके यहां किसी भी इवेंट में भाग लेने के लिए नहीं जाना चाहिए।’

बता दें कि, भारत ने टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए हाइब्रिड मॉडल की मांग की है। उनका यही कहना है कि टीम इंडिया के मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू में आयोजित किया जाए।

सभी फैसले आईसीसी को लेना बेहद जरूरी है: शाहिद अफरीदी

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘यह फैसला आईसीसी को लेना होगा कि सभी देश जो क्रिकेट खेलते हैं वो आईसीसी इवेंट में भाग ले। इससे खिलाड़ियों के अंदर भी उत्साह रहेगा और ज्यादा से ज्यादा फैंस भी क्रिकेट का लुफ्त उठा पाएंगे।’

पाकिस्तान टीम की बात की जाए तो उन्हें अब दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है, जिसकी शुरुआत 10 दिसंबर से हो रही है। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेले जाएंगे। इन दोनों टीमों के बीच पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद वनडे सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर से होगी और दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी।

আরো ताजा खबर

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में कप्तान के तौर पर वापसी के लिए तैयार बेन स्टोक्स – रिपोर्ट्स

ENG vs NZ: Ben Stokes (image via getty) इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले वापसी कर सकते हैं,...

“इस एक वजह से मैंने खुदकुशी नहीं की” – स्पॉट फिक्सिंग विवाद पर श्रीसंत का बड़ा खुलासा

S Sreesanth (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को याद करते हुए एक भावुक खुलासा किया है। उन्होंने...

‘क्या तुममें हिम्मत है? भज्जी, मैं आपको चुनौती देता हूं’ – श्रीसंत ने हरभजन सिंह को दिया बॉक्सिंग का ओपन चैलेंज

Sreesanth throws open boxing challenge to Harbhajan Singh amid renewed ‘slapgate’ row (image via X) आईपीएल 2008 का कुख्यात “स्लैपगेट” विवाद लोगों की यादों से मिटने का नाम नहीं ले...

IND vs AFG 2026, 3rd ODI: भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IND vs AFG, 3rd ODI: Match Preview (image via Getty) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा और सीरीज का आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 20 जून 2026 को शुक्रवार को चेन्नई...