
Pakistan Womens (Photo Source: Getty Images)
आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां लीग मैच सोमवार 14 अक्टूबर को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस मैच पर करोड़ों भारतीय फैंस की निगाहें टिकी हुई थीं। भारतीय फैंस चाहते थे कि पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को हरा दे और इस तरह टीम इंडिया को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाए, लेकिन पाकिस्तान की टीम ने अपना ही नहीं, बल्कि भारत के सपने को भी चकनाचूर कर दिया और दोनों टीमें टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गईं।
फातिमा सना की कप्तानी वाली टीम ने दुबई में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले गेंदबाजी करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। पाक गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 110 रनों पर रोक दिया और इस दौरान कीवियों के 6 विकेट गिरे। न्यूजीलैंड की टीम ऑलआउट भी हो सकती थी, लेकिन पाकिस्तान ने गेंदबाजी के दौरान एक के बाद कुल 8 कैच छोड़े।
सिर्फ 56 रन पर ऑलआउट हुई पाकिस्तान की टीम
116 रनों पर न्यूजीलैंड को रोकने के बाद पाकिस्तान की टीम महज 56 रनों पर ऑलआउट हो गई और इस तरह खुद के साथ-साथ भारत की टीम को भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर करा बैठी। पाकिस्तान के पास भी सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका था। अगर पाकिस्तान की टीम इस मैच में 11 ओवर में 113 रन भी बना लेती तो मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच सकती थी, लेकिन पाकिस्तान की टीम इसके आधे रन बी बना पाई।
अगर पाकिस्तान को 11 ओवर के बाद जीत मिलती तो भारतीय टीम बेहतर नेट रन रेट के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई कर जाती, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब रही।
आपको बता दें कि 6 विकेट गिरने में पांच कैच ही पाकिस्तान की टीम ने पकड़े और 8 कैच ड्रॉप कर दिए, जो इनके हार और जीत में बड़ा अंतर बना। इसका खामियाजा पाकिस्तान की टीम को भुगतना पड़ा। अगर पाकिस्तान की टीम इन कैचों को पकड़ती तो निश्चित तौर पर न्यूजीलैंड की टीम जल्दी आउट हो जाती है और फिर पाकिस्तान के पास भी सेमीफाइनल में पहुंचने का सुनहरा मौका होता।
8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग
BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

