Skip to main content

ताजा खबर

‘पाकिस्तान टीम का माहौल बहुत अच्छा है’ टी20 वर्ल्ड कप में USA के खिलाफ मैच से पहले मोहम्मद आमिर

पाकिस्तान टीम का माहौल बहुत अच्छा है टी20 वर्ल्ड कप में USA के खिलाफ मैच से पहले मोहम्मद आमिर

Mohammad Amir (Image Credit- Twitter X)

PAK vs USA: वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अभी तक क्रिकेट फैंस को रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। तो वहीं अब इसी क्रम पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी अपने पहले मैच के लिए कमर कस चुकी है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान को जारी टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच आज 6 जून को मेजबान यूएसए के साथ, ग्रैंड प्रेरी स्टेडियम डलास में खेलना है। तो वहीं इस मैच के शुरू होने से पहले करीब चार साल बाद पाकिस्तान क्रिकट टीम में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर (Mohammad amir) का बड़ा बयान सामने आया है। आमिर का कहना है कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाक टीम का माहौल काफी अच्छा है।

मोहम्मद आमिर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के यूएसए के खिलाफ मैच से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए आमिर ने कहा- जब टी20 वर्ल्ड कप या किसी भी आईसीसी इवेंट में खेलने जाते हैं, तो चुनौती तो रहती है, लेकिन हम चैलेंज के लिए तैयार हैं और यहां पर प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

तो वहीं काफी समय बाद पाकिस्तान टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर आमिर ने कहा- मेरे लिए देखिए, एक प्रोफेशनल होने के नाते आपको हमेशा तैयार रहना होता है। मैं करीब चार साल बाद टीम में वापिस आ रहा हूं, और टीम का माहौल काफी अच्छा है। हमारे पास टूर्नामेंट के लिए कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों का ग्रुप है। मैं आगामी टूर्नामेंट में प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हूं।

T20 World Cup 2024 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम

बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।

আরো ताजा खबर

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...

‘मुझे धीरे-धीरे एहसास हो रहा है’ T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित-धोनी की खास लिस्ट में शामिल होने पर सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) टी20 प्रारूप के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में जीते गए टी20 वर्ल्ड कप के बाद अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने...