Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान जाते ही Babar Azam को इन 2 जवाबों का देना पड़ेगा जवाब, होने वाला है बड़ा बवाल?

पाकिस्तान जाते ही Babar Azam को इन 2 जवाबों का देना पड़ेगा जवाब होने वाला है बड़ा बवाल

Babar Azam (Photo Source: X/Twitter)

पाकिस्तान टीम का टी20 वर्ल्ड कप सफर समाप्त हो चुका है। यानी बाबर आजम की टीम सुपर 8 में जगह नहीं बना सकी। पाकिस्तान का सुपर 8 में पहुंचने का सपना उस समय टूट गया जब अमेरिका बनाम आयरलैंड मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। लेकिन किसी दूसरे के मैच पर निर्भर होने की स्थिति नहीं आती अगर वह अमेरिका के खिलाफ अपना मैच नहीं हारते।

गौरतलब है कि, पाकिस्तान ने जारी टूर्नामेंट में अमेरिका का सामना किया था और  एक जीता हुआ मैच उनके हाथों से फिसल गया था। इसके बाद टीम की काफी आलोचना हुई। फिर वह भारत के खिलाफ मैच हारें तो टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय हो गया था। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हाफिज ने हार का सारा मटका बाबर आजम के माथे पर फोड़ा है।

बल्लेबाजी में भी फ्लॉप रहे बाबर आजम

पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में बाबर आजम ने 9 मैचों में 320 रन बनाए थे। जिसके बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना किया था। इस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बाबर आजम ने 4 मैचों में 120 रन ही बनाए है, वो भी 101 के स्ट्राइक रेट से।

मोहम्मद हाफिज का मानना है की बाबर आजम बड़ी मुसीबत में फँसने वाले हैं और उनकी कप्तानी भी छीनी जा सकती है। हाफिज को लगता है की केवल बाबर आजम ही इसका जवाब दे सकते हैं कि आखिर किस वजह से उन्होंने पर्फ़ॉर्म नहीं किया।

“मुझे बाबर आजम के लिए बुरा लग रहा है। उनके जैसे क्वालिटी प्लेयर के लिए फॉर्म में ऐसी गिरावट आना चिंता की बात है। और केवल बाबर आजम ही इसका उत्तर दे सकते हैं। क्या उनकी कप्तानी के वजह से उनके प्रदर्शन पर असर पड़ा है?”

“मैं चाहता हूं कि वह पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी बने और उसमें वह क्षमता है। जब द्विपक्षीय श्रृंखला की बात आती है, तो बाबर शीर्ष पर है, लेकिन आईसीसी प्रतियोगिता में वह काफी नीचे है। इसलिए फॉर्म में इतनी बड़ी गिरावट चिंता का विषय है और केवल बाबर ही इसका उत्तर दे सकता है या शायद कोई और।”

बाबर आजम को अपने फॉर्म और पाकिस्तान टीम की हार का जवाब देना है जो काफी मुश्किल होगा।

আরো ताजा खबर

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...

बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क

Mitchell Starc (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज मिचेल स्टार्क एक बार फिर से नंबर वन टेस्ट बाॅलर बन गए हैं। स्टार्क को जारी ताजा आईसीसी...

पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन

Mustafizur Rahman (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के लिए साल 2026 के आखिर में एक नया मौका आने वाला है। वह पहली बार ऑस्ट्रेलिया...

IPL 2027: 3 खिलाड़ी जो MI के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ आईपीएल सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम को लगातार दो सीजन में निराशा...