Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को अंपायर अनिल चौधरी ने जमकर किया ट्रोल

Anil Chaudhary and Muhammad Rizwan (Pic Source-X)

भारत के अनुभवी अंपायर अनिल चौधरी ने हाल ही में पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को लेकर एक मजाकिया बयान दिया है। बता दें, मोहम्मद रिजवान जब भी विकेटकीपिंग कर रहे होते हैं, तब ऐसा देखा जाता है कि वो बार-बार अपील करके फील्ड अंपायर के ऊपर दबाव बनाते हैं।

मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं और उनकी विकेटकीपिंग भी जबरदस्त रहती है। विकेटकीपिंग में मोहम्मद रिजवान ने कई अविश्वसनीय कैच पकड़े हैं और उन्होंने स्टंपिंग में भी कमाल दिखाया है। हालांकि, बार-बार कैच या एलबीडब्ल्यू की अपील करने की वजह से मोहम्मद रिजवान को ट्रोल भी किया गया है। मोहम्मद रिजवान की इसी अपील को लेकर अनिल चौधरी ने बड़ा खुलासा किया है।

2 Sloggers के यूट्यूब चैनल पर अनिल चौधरी ने कहा कि, ‘मैंने एशिया कप में पाकिस्तान के मैच में अंपायरिंग की थी। रिजवान बार-बार अपील कर रहे थे। मैंने दूसरे अंपायर को भी यह समझा दिया था कि वो कई बार ऐसा करेंगे और आप सतर्क रहें। एक काफी महत्वपूर्ण अपील भी हुई थी और रिजवान को लगा कि मैं आउट दे दूंगा, लेकिन मैंने उन्हें कहा कि मुझे याद है कि रिजवान की अपील से बचकर रहे। वो नॉटआउट था, लेकिन हर गेंद पर रिजवान अपील कर रहे थे। रिजवान कबूतर की तरह इधर-उधर कूदते रहते हैं।’

यह रही वीडियो:

Umpire Anil Choudary on Rizwan 😂#MohammadRizwan #Rizwan pic.twitter.com/naIgQu59FE

— Alter EGO | Sanju (@me_sanjureddy) August 24, 2024

इस समय पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जहां पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 448 रन बनाकर घोषित कर दी। मोहम्मद रिजवान ने इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 191 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। उन्होंने बांग्लादेश के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।

इसके बाद बांग्लादेश अपनी पहली पारी में 565 रन पर ऑलआउट हुई। खेल के चौथे दिन का खत्म होने तक पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 23 रन बना लिए हैं। वो अभी भी 94 रन पीछे है। दोनों ही टीमों के लिए पांचवें दिन का खेल काफी महत्वपूर्ण होगा।

আরো ताजा खबर

‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने हाल में ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर एक बड़ा बयान...

29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को...

ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

Shubman Gill Reclaims Top Spot in ICC ODI Rankings (image via getty) भारतीय क्रिकेट कप्तान शुभमन गिल ने छह महीने के अंतराल के बाद आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में...

‘स्क्वाड में 15 की जगह हों 17 खिलाड़ी’ – 2027 WC से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड की ICC से मांग

Andrew McDonald Urges ICC to Increase Squad Sizes to 17 for 2027 World Cup (image via getty) ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से 2027 वनडे...