Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान के जारी इंग्लैंड दौरे के बीच PCB एक्शन मोड में, शुरू की अनुशासनात्मक जांच, कई खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज

Babar Azam (Image Credit- Twitter X)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा अब मैदान के साथ-साथ ड्रेसिंग रूम के विवादों के कारण भी चर्चा में है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों में मिली बड़ी हार के बाद, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक्शन मोड में आते हुए खिलाड़ियों के अनुशासन और व्यवहार से जुड़ी शिकायतों की आंतरिक जांच शुरू कर दी है। बोर्ड ने यह कदम ड्रेसिंग रूम में तनाव और खिलाड़ियों के बीच कथित मतभेद की खबरों के बाद उठाया है।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट में पाकिस्तान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। इन मुकाबलों में हार के बाद PCB ने दौरे के बीच ही 7 खिलाड़ियों को पाकिस्तान वापस भेजने का फैसला किया। इनमें विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान, सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक और टी20 कप्तान सलमान अली आगा जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

साथ ही कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा बदलाव किया गया। हेड कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को वापस बुला लिया गया। उनकी जगह माइक हेसन और एशले नॉफ्के ने जिम्मेदारी संभाली।

PCB के मीडिया और डिजिटल कम्युनिकेशन निदेशक आमिर मीर ने बताया कि स्थानीय मीडिया में अनुशासन और ड्रेसिंग रूम के माहौल को लेकर लगातार खबरें सामने आने के बाद बोर्ड ने आंतरिक जांच शुरू की है।

बोर्ड के मुताबिक जांच तय नियमों और प्रक्रिया के तहत की जा रही है। PCB ने यह भी कहा है कि जांच पूरी होने तक बिना पुष्टि वाली खबरों और सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों को सही नहीं माना जाना चाहिए। बोर्ड ने फिलहाल मामले पर ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया है।

PCB के फैसले पर उठे सवाल

दौरे के बीच खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ में इतने बड़े बदलाव को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों और विशेषज्ञों ने PCB की आलोचना की है। कई लोगों का मानना है कि ऐसे फैसलों से टीम के अंदर अस्थिरता और बढ़ सकती है। पाकिस्तान की स्थिति विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी अच्छी नहीं है। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण टीम अंक तालिका में निचले स्थान पर है।

अब पाकिस्तान की नजरें 9 सितंबर से बर्मिंघम में होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट पर हैं। बदली हुई टीम की कप्तानी बाबर आजम करेंगे। पाकिस्तान के सामने सबसे बड़ी चुनौती सीरीज में क्लीन स्वीप से बचने की होगी। ड्रेसिंग रूम में चल रही हलचल के बीच टीम को मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करना होगा। तीसरे टेस्ट में जीत पाकिस्तान को कुछ राहत दे सकती है, जबकि हार टीम के संकट को और गहरा कर देगी।

ये भी पढ़ें – 12 साल बाद इंग्लैंड क्रिकेट में लौटे Kevin Pietersen, व्हाइट-बॉल टीम के साथ निभाएंगे मेंटॉर की भूमिका

আরো ताजा खबर

हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, शुभमन गिल को पीछे छोड़ बने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

Harry Brook (Image Credit- Twitter X) हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने जब से व्हाइट बाॅल क्रिकेट में इंग्लैंड टीम की कमान संभाली है, तब से वह अलग तरह की फाॅर्म...

पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बोले “ग्रेग चैपल ने टीम इंडिया में फूट डाली, खिलाड़ियों को आपस में लड़वाया”

Greg Chappell and Harbhajan Singh (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल के...

NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन

NZ vs IND 2026, 1st T20I (image via getty) 22 अक्टूबर, गुरुवार को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड...

22 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20आई मैच, संजू सैमसन ने जड़े 67 रन 22 अक्टूबर, गुरुवार...